Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले में हुए हमले के बाद भाजपा शहर अध्यक्ष रणदिवे बोले - ये ममता बनर्जी का गुंडाराज है

 

पश्चिम बंगाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले में हुए हमले के बाद सीएम ममता बनर्जी पर भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने निशाना साधा है। उन्होंने घटना को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों की यह बौखलाहट है। यह अराजकता बता रही है कि पश्चिम बंगाल में कमल खिलने वाला है। ममता बनर्जी को जनता इस हमले का जवाब देगी। भाजपा कार्यकर्ता इसके विरोध में शाम 5.30 बजे मरीमाता चौराहे पर ममता बनर्जी का पुतला फूंकेंगे।

क्या था घटना क्रम

पश्चिम बंगाल दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को तृणमूल ( TMC ) समर्थकों ने गुरुवार दोपहर को पथराव कर दिया। वे कोलकाता से 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोकने की कोशिश की। नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। कैलाश विजयवर्गीय घायल भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए। एक बड़ा पत्थर उनकी कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर जा लगा। विजयवर्गीय ने कहा कि इस हमले में वे घायल हुए हैं, पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने उन पर हमला किया। नड्डा ने भी कहा कि कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय घायल हुए हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ