Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना:अक्षय कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई; होम क्वारैंटाइन हुए, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया और वे होम क्वारैंटाइन में हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।

बीते दिन 92,994 संक्रमित मिले
देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। यहां शनिवार को 92,994 संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 60,059 लोग ठीक हुए और 514 लोगों की जान गई। एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की बात करें, तो बीते दिन 197 दिन (साढ़े 6 महीने) बाद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 19 सितंबर को 92,574 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मौत के मामले में लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा लोगों की जान गई। इससे पहले शुक्रवार को 713 लोगों की मौत हुई थी।

देश में अब तक 1.24 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आए
देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.16 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख ने जान गंवाई है। 6.87 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ