Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर जिले में कोविड का पॉज़िटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम हुआ

    इंदौर जिले में जनप्रतिनिधियोंअधिकारियोंसमाजसेवी संस्थाओंनागरिकों आदि द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसके परिणाम भी दिखाई दें रहे है। इंदौर जिले में लम्बे अंतराल के बाद पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम हुआ है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है।

            जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने बताया कि कल जिले में 338 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। वहीं कोरोना निगेटिव मरीजों की संख्या 9774 थी।  सैत्या ने बताया कि कल जिले में 10 हजार 146 कोरोना टेस्ट किए गए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 14 लाख 80 हजार 761 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं । जिले में अब तक कोरोना से 1347 लोगों की मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या कुल एक लाख 50 हजार 516 है। कल कोरोना के उपचार से स्वस्थ 712 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। अब तक जिले में कोरोना से  एक लाख 46 हजार 141 लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में जिले में 3 हजार 28 कोरोना के मरीजों का उपचार चल रहा है। कल जिले का पॉजिटिविटी रेट 3.33 प्रतिशत था। जबकि डेथ रेट 0.89 प्रतिशत था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ