Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BJP में आधी रात को जिलों में नियुक्तियां:प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले जिलों की कार्यसमिति घोषित

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय। - Dainik Bhaskar
भाजपा प्रदेश कार्यालय।

मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर काबू में आने के बाद बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है l प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की शुक्रवार को बैठक में जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने को लेकर चर्चा हुई थी l इसके बाद प्रदेश संगठन में कई जिलों की कार्यसमिति के लिए भेजे गए नामों की अनुशंसा कर दी है l

प्रदेश भाजपा की 24 जून को होने वाली पहली कार्यसमिति की बैठक के पहले प्रदेश संगठन ने जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने की अनुशंसा कर दी है।इसके बाद पार्टी के जिला अध्यक्षों ने जिलों की कार्यसमिति और जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अब 24 जून को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य जिलों से ही वर्चुअली शामिल हो सकेंगे।

पार्टी के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी एक स्थान पर बैठक में शामिल होने के बजाय कार्य समिति के सदस्य जिलों से वर्चुअली बैठक में शामिल होंगे। यह सभी सदस्य ठीक उसी तरह कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे जैसे किसी स्थान पर बैठक होने के बाद अलग-अलग सत्रों में प्रस्तावों पर चर्चा होती है और लंच- ब्रेक की समय अवधि तय होती है।

कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे जबकि भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और राष्ट्रीय पदाधिकारी शिव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। शनिवार आधी रात तक उज्जैन ग्रामीण, शहडोल, नीमच, उमरिया, देवास जिलों की कार्यकारिणी और कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी हो चुकी थी l इससे पहले प्रदेश कार्यसमिति की सूची भी आधी रात के बाद जारी की गई थीl

नीमच की सूची
नीमच की सूची
सतना की सूची
सतना की सूची
देवास की सूची
देवास की सूची
शहचोल की सूची
शहचोल की सूची
नीमच की सूची
नीमच की सूची

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ