Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भोपाल:वन विहार में टूरिस्ट पहुंचे:अनलॉक के बाद पहली बार इतनी भीड़

 

वन विहार के बाड़े में घूमते शेर। - Dainik Bhaskar
वन विहार के बाड़े में घूमते शेर।

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में शनिवार को 3003 पर्यटक पहुंचे। अनलॉक के बाद पहली बार इतनी भीड़ देखकर नर शेर 'सत्या' और मादा 'नंदी' ने खूब मस्ती की। वहीं 'जबलपुरिया' तेंदुआ ने भी पर्यटकों को पहली बार दीदार दिए। भालू, लोमड़ी की बाड़े में चहल-कदमी को देखकर पर्यटक उत्साहित हो गए। रविवार को वन विहार बंद रहेगा और सोमवार को खुलेगा।

वन विहार करीब 66 दिन के बाद 17 जून को अनलॉक हुआ था। पहले दिन ही 1095 पर्यटक पहुंचे थे। शुक्रवार को पार्क बंद था, लेकिन ​​​​ शनिवार को पर्यटकों की संख्या तीन गुना हो गई। 3003 पर्यटकों ने शाम 7 बजे तक शेर, भालू, तेंदुआ, हिरण, लोमड़ी, लंगूर, मगरमच्छ आदि को देखा। इससे वन विहार प्रबंधन की आय 1 लाख 34 हजार 550 रुपये हुई।

शाम को बढ़ी संख्या

आम तौर पर दोपहर में जानवर सोते हैं। इसलिए पर्यटकों की भीड़ शाम को उन्हें देखने के लिए पहुंर्ची। शाम 6:30 बजे तक पर्यटकों को इंट्री दी गई, जबकि 7 बजे तक वन विहार खाली करा दिया गया। बता दें कि वन विहार सुबह 6 से 7 बजे तक खोला जा रहा है। नाइट सफारी को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। शुक्रवार व रविवार को वन विहार बंद रखा जाएगा।

डिप्टी डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि वन विहार में जानवरों की सुरक्षा को लेकर तमाम उपाय किए जा रहे हैं। पर्यटकों को बिना मास्क के इंट्री नहीं दी जा रही है, जबकि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ