Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जल संसाधन मंत्री सिलावट: सांवेर को मिली सिविल अस्पताल की बड़ी सौगात


इंदौर जल ससाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की विशेष पहल पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये एक बड़ी सौगात मिली है। सांवेर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अब सिविल अस्पताल बनेगा। सिविल अस्पताल बन जाने से सांवेर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को जिला चिकित्सालय की तरह ही विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। यह अस्पताल अब 50 बिस्तरों का होगाजो भविष्य में बढ़कर 100 बिस्तरों का किया जा सकेगा। सिविल अस्पताल  के लिये राज्य शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लिये सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

      मंत्री सिलावट ने बताया कि राज्य शासन द्वारा सिविल अस्पताल  के लिये कुल 48 पदों का प्रावधान किया है। इसमें से 36 पूर्व में स्वीकृत हैसाथ ही 22 नये पदों की स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की गई है। बताया गया कि इस अस्पताल में भविष्य में 100 बिस्तरों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सांवेर में सिविल अस्पताल  होने से एनआरसीएनआईसीयूआईसीयू बेड्स की सुविधा भी विकसित होगी। अस्पताल के उन्नयन हेतु उपकरण एवं फर्नीचर आदि की व्यवस्था राज्य शासन द्वारा की जायेगी। सिविल अस्पताल में विशेष रूप से चिकित्सा विशेषज्ञ,शल्य क्रिया विशेषज्ञस्त्री रोग विशेषज्ञशिशु रोग विशेषज्ञनिश्चेतना विशेषज्ञचिकित्सा अधिकारीदन्त शल्य चिकित्सक रहेंगे। साथ ही शासन ने मेट्रननर्सिंग सिस्टरस्टाफ नर्सनेत्र सहायकलेब टेक्निशियनरेडियोग्राफरफार्मासिस्ट ग्रेड-2लेबोरेट्ररी अटेन्डेटओ.टी अटेन्डेटड्रेसर ग्रेड-2कम्प्यूटर ऑपरेटरवाहन चालक आदि पद भी स्वीकृत किये है। सांवेर में सिविल अस्पताल बन जाने से ग्रामीणों को बड़ी चिकित्सकीय सुविधाएं मिलेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ