बहुचर्चित राजेंद्रसूरि बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी व भाजपा नेता सुरेश तांतेड़ को बुधवार को इंदौर एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जूनी इंदौर के प्रेमनगर के एक फ्लैट में छिपा हुआ था, जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। एसटीएफ टीम महिला आरक्षक के साथ फ्लैट में घुसी, उसके बाद सुरेश को परिवार सहित पकड़ा गया।
दरअसल, बैंक ने संचालक मंडल को नियमों के खिलाफ 91 करोड़ का लोन बांटा था। इसकी वसूली नहीं होने से लगभग 19 हजार उपभोक्ताओं की जमा राशि फंस गई थी। मामले में अब तक 10 गिरफ्तार हो चुके अभी तक मामले में 10 लाेगाें की गिरफ्तारी हो चुकी है। करोड़ों की वित्तीय गड़बड़ी को लेकर बैंक के संचालक मंडल और कर्मचारियों के खिलाफ 30 अगस्त 2019 में केस दर्ज हुआ था। आरोपियों की संख्या 28 थी। तभी से मुख्य आरोपी तांतेड़ फरार चल रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह से मांग की थी।
0 टिप्पणियाँ