Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश पुन: देश में अव्वल

     एनीमिया मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एनीमिया मुक्त भारत के वर्ष 2020-21 के इण्डेक्स में मध्यप्रदेश प्रथम रहा है। वर्ष 2019-20 में भी मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान में प्रदेश को प्रथम स्थान मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

   वर्ष 2020-21 के एनीमिया मुक्त भारत स्कोर-कार्ड में मध्यप्रदेश को मिली प्रथम रैंक में 64.1 प्रतिशत वेल्यू आँकी गई हैजो पूरे देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में आयरन फोलिक एसिड कव्हरेज अंतर्गत 6 से 59 माह के बच्चों का कव्हरेज 36.3 प्रतिशत5 से 9 वर्ष के बच्चों का कव्हरेज 71.6 प्रतिशत10 से 19 वर्ष के बच्चों का कव्हरेज 66.3 प्रतिशतगर्भवती महिलाओं का कव्हरेज 95 प्रतिशत और धात्री माताओं का कव्हरेज 51.3 प्रतिशत रहाजो अन्य प्रांतों से अधिक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ