Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मंत्री सिलावट और मंत्री उषा ठाकुर ने फोरलेन मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

इंदौर शहर के हवा बगंला केट-राऊ मार्ग का उन्नयन टूलेन से फोरलेन में किया गया है। इस कार्य के लिये 13.33 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। गुरूवार को इस फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने की।  इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानीविधायक श्रीमती मालिनी गौड़विधायक जीतू पटवारीमधु वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

            उल्लेखनीय है कि हवा बगंला केट-राऊ मार्ग की कुल लंबाई 5.60 किलो मीटर है। यह मार्ग धार रोड़ को राऊ की ओर जोड़ता है। वर्तमान में यह रोड़ टूलेन है तथा इसकी चौड़ाई 7 मीटर है। इस मार्ग पर यातायात के बढ़ते दबाव के कारण फोरलेन मार्ग की मांग नागरिकों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। अब इस मार्ग के फोरलेन बन जाने से मार्ग की कुल चौड़ाई 15.20 मीटर हो जायेगीजिससे क्षेत्रीय नागरिकों को काफी सुविधा होगी। इस फोरलेन मार्ग के बीच में तथा मार्ग के दोनो तरफ वृक्षारोपण भी किया जायेगा। यह निर्माण कार्य मार्च, 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्माण एजेंसी को दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ