इंदौर संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद करने वाले स्वाधीनता आंदोलन के जननायक श्री बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया है। ठाकुर ने कहा कि मुंडा जाति के महानायक बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर याद करना हम सबका दायित्व है। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खुटी जिले के उलिहातु गांव में हुआ। बिरसा मुंडा ने सामंतवादी व्यवस्था, भूपतियों, क्रिश्चियन मिशनरियों और अंग्रेजों के खिलाफ जंग में मुंडा जनजाति का नेतृत्व किया। छोटा नागपुर में उनकी वीरता की गाथाएँ आज भी प्रचलित है। स्थानीय लोकगीतों में बिरसा मुंडा का सारा जीवन चरित्र व्याप्त है। सुश्री ठाकुर ने आमजन को न्याय दिलाने वाले महानायक और राष्ट्रनायक बिरसा मुंडा के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया है।
0 टिप्पणियाँ