सोने की बढ़त तस्करी के साथ ही तस्कर नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। ऐसे ही तीन तस्करों को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) इंदौर ने पांच किलो सोने के साथ पकड़ा है। डीआरआई को गोपनीय सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति मुंबई से भोपाल के लिए तस्करी का सोना लेकर निकले हैं। वह इंदौर के रास्ते जाएंगे।
संदिग्ध वाहन की जानकारी मिलने के बाद डीआरआई ने तीन से चार जुलाई को जाल बिछाकर उसका पीछा करने के इंदौर-भोपाल बायपास हाईवे पर मांगलिया के पास रोक लिया। तलाशी में पहले कुछ नहीं मिला, लेकिन जब कार की सीट के नीचे फर्श में ठोककर देखा तो अलग कैविटी (गड्ढा) बने होने की आशंका हुई।
फर्श को हटाया तो सोने की आठ छड़ें मिली, जिनका वजन पांच किलो है। पूछताछ में बताया गया कि मुंबई से यह सोना 2 करोड़ 20 लाख रुपए नकद देकर खरीदा गया है। डीआरआई ने मुंबई और भोपाल दोनों जगह जांच कर रही है।
फ्लाइट बंद होने के बाद वाहनों से बढ़ी तस्करी
कोरोना के चलते फ्लाइट कम होने के बाद वाहनों से तस्करी बढ़ गई है। मुंबई से वाहनों द्वारा लगातार सोने की तस्करी कर इंदौर, भोपाल और प्रदेश के अन्य शहरों में लगातार पहुंचाया जा रहा है। डीआरआई ने इस साल मप्र-छग में कार्रवाई कर करीब 37 किलो सोना तस्करी करते हुए पकड़ा है।
0 टिप्पणियाँ