- वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों के लिए रहेगा अच्छा समय, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर
7 जुलाई, को बुध ग्रह अपनी ही राशि में आ जाएगा। इस दिन बुधवार होने से इसका शुभ प्रभाव और भी बढ़ जाएगा। इस राशि में सूर्य पहले से ही है। जिससे अब बुध और सूर्य का बुधादित्य योग बनेगा। ये अपने आप में एक राजयोग है। जो कि 16 जुलाई तक रहेगा। इस शुभ संयोग के प्रभाव से देश में राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक बदलाव दिखेंगे। साथ ही इसका असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। वहीं, बुध ग्रह 25 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क में चला जाएगा।
बुध के राशि बदलने से पत्रकारिता, शिक्षा, लेखन, वाणी और वकालात से जुड़े लोगों की तर्क शक्ति बढ़ेगी। इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आने के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों के कामकाज में अचानक बदलाव आने की भी संभावना है। मिथुन राशि में सूर्य के साथ बुध के होने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ेगा। इन ग्रहों के प्रभाव से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कुछ लोग नया और बड़ा निवेश करने की बड़ी योजनाएं बनाएंगे। बुध के प्रभाव से खरीदारी बढ़ेगी। इसके साथ ही शेयर बाजार में तेजी आने की संभावना है।
5 राशियों के लिए शुभ
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक इन 18 दिनों तक वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय है। लेकिन कर्क, धनु और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। वहीं, मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी। शेयर बाजार और कीमती धातुओं के दाम बढ़ सकते हैं।
शुभ: वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि
धनु राशि में बुध के आ जाने से वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।
सामान्य : मेष, मिथुन, कुंभ और तुला राशि
बुध के राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, कुंभ और तुला राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
अशुभ : कर्क, धनु और मीन राशि
धनु राशि में बुध के आने से कर्क, धनु और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ