Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022:छठी बार नं. 1 के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर 100% रोक हो, कोविड से निपटने के इंतजामों के भी मिलेंगे अंक

 

सफाई में अव्वल आने का गणित- इस बार भी सिटीजन वॉइस बड़ा फैक्टर रहेगा - Dainik Bhaskar
सफाई में अव्वल आने का गणित- इस बार भी सिटीजन वॉइस बड़ा फैक्टर रहेगा

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अब तक के सभी सर्वेक्षणों से कठिन बताया जा रहा है। इसका कारण है सर्वेक्षण के अंक 6000 से बढ़ाकर 7500 कर दिए हैं। सर्वेक्षण में इंदौर के लिए सबसे बड़ी चुनौती सिंगल यूज प्लास्टिक रहेगा। बाजार में हर दुकान, ठेलों पर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध के लिए नगर निगम के पास सिर्फ एक महीना बचा है। इसी महीने से स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम आना शुरू हो जाएगी। इस बार सिटीजन वॉइस भी पहले से कठिन होगा। इसी श्रेणी में इंदौर को सूरत से कम नंबर मिले थे।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि मिनिस्ट्री द्वारा निगम के कार्यों की प्रतिदिन की डिजिटल मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए सभी नगर निगम को प्रतिदिन की एक्सेल शीट अपलोड करना होगी। इसकी तुलना सर्वे के समय भरने वाले दस्तावेजों से की जाएगी। इसमें सिटीजन वॉइस के साथ ही 29 साल से कम आयु वाले युवाओं और 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों के फीडबैक को अनिवार्य रूप से महत्व दिया जाएगा।

सिंगल यूज प्लास्टिक में 75 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन को बैन किया गया है, जबकि इंदौर में 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन पर बैन लगा है। उसका भी पूरी तरह से पालन नहीं हो पा रहा है। थ्री आर प्रिंसिपल को 30 प्रतिशत वार्डों में लागू करना होगा।

3000 अंक- सर्विस लेवल प्रोग्रेस (40%)
• 1200 : प्रोसेसिंग एंड डिस्पोजल।
• 900 : सेग्रीगेटेड कलेक्शन।
(सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध इसी में शामिल है।)

• 900 : सस्टेनेबल सैनिटेशन व सफाई मित्र सुरक्षा।
(तीनों क्वार्टर में सर्विस लेवल प्रोग्रेस के 2-2 हजार नंबर हैं। कुल 6 हजार अंक के 40 प्रतिशत अंक मुख्य सर्वेक्षण के 7500 नंबरों में जुड़ेंगे।)
हमारी चुनौती : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना है।

2250 अंक : सर्टिफिकेशन (30%)
• 1250 : सेवन स्टार के।
(500 अंक यदि 1 स्टार। 800 अंक यदि 3 स्टार। 1000 अंक यदि 5 स्टार। 1250 अंक यदि 7 स्टार मिले।)
• 1000 : ओडीएफ प्लस, डबल प्लस और वाटर प्लस।
हमारी चुनौती : 7 स्टार हासिल करना।

2250 अंक : सिटीजन वॉइस (30%) • 550 : सिटीजन इंगेजमेंट। इसमें फ्रीडम फाइटर के सम्मान के रूप में उनकी प्रतिमाओं की सफाई व्यवस्था के लिए सर्वाधिक 160 अंक, जीरो वेस्ट वार्ड, वोकल फॉर लोकल, स्टार्टअप को बढ़ावा, स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज, जिंगल-मूवी आदि के अंक रहेंगे।

• 400 : स्वच्छता एप के लिए। • 400 : सिटीजन फीडबैक सीनियर सिटीजन। 60 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों से फीडबैक। • 350 : डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन।

(100 : सार्वजनिक स्थान, फ्लायओवर का ब्यूटीफिकेशन। 150 : क्लीन एयर। इसमें शहर की आबोहवा को स्वच्छ रखने के लिए किए गए प्रयासों के तहत विभिन्न श्रेणियों में अंक दिए जाएंगे। इसमें सीएंडडी वेस्ट, सड़कों पर धूल नहीं होने सहित अन्य पैरामीटर हैं। 100 : स्लम में रहने वाले लोगों की स्वच्छता व्यवस्था, सुंदरता और मेंटेनेंस।)

• 200 : सिटीजन फीडबैक युवाओं। युवाओं को जोड़ने के लिए 15 से 29 साल के लोगों के फीडबैक को 50 प्रतिशत महत्व। इसके लिए 10 सवालों का चयन किया है। इनमें से चार सवाल रेंडमली पूछे जाएंगे। • 200 : डिजास्टर-एपिडेमिक रिस्पांस प्रीपेयर्डनेस। इसमें कोरोना जैसी महामारी सहित अन्य आपदा केे नियंत्रण के लिए किए गए कार्य।

• 150 : इनोवेशन और बेस्ट प्रैक्टिस के लिए डेढ़ सौ अंक निर्धारित किए गए हैं। हमारी चुनौती : लोगों से पॉजिटिव फीडबैक दिलवाना। सूरत पिछले सर्वेक्षण में यहां हमसे आगे निकल चुका है। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण से मुक्त करना। पूरे शहर की कॉलोनियों की सड़कों के किनारे पैवर ब्लॉक जरूरी। सारी कंस्ट्रक्शन साइट कवर होना जरूरी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ