इंदौर में टीनएजर्स का वैक्सीनेशन आज से शुरू हो गया। जिले में 289 सेंटर्स पर टीके लगाए जा रहे हैं। शहर में 172 तो ग्रामीण इलाकों में 117 सेंटर हैं। वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑनस्पॉट दोनों तरह से हो रहे हैं। कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक जो बच्चे इस साल कॉलेज पहुंच चुके हैं, वे भी अपने छोड़े गए स्कूल जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। शहर में दिनभर में 52 हजार बच्चों ने वैक्सीन लगवाई। जिले में करीब दो लाख बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी और यह अभियान 10 जनवरी तक चलेगा।
वैक्सीनेशन सुबह 9 से 5 बजे तक होगा। सुबह 10 बजे तक इंदौर के स्कूल्स में बच्चे तो पहुंच गए थे, लेकिन वैक्सीनेशन टीम नहीं पहुंची। इससे वैक्सीनेंशन देरी से शुरू हुआ। बच्चों को कोवैक्सिन लगाई जा रही है।इसके दूसरे डोज की अवधि 28 दिन बाद आती है। यानी जो बच्चे 3 जनवरी को वैक्सीन लगवाएंगे, वे दूसरा डोज इसी माह के अंतिम दिन में लगा सकेंगे।
एक रजिस्ट्रेशन में एक से दो मिनट का समय
- टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया कि https://www.cowin.gov.in/ पर जिस तरह से बड़ों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है, वही प्रक्रिया बच्चों के लिए भी है।
- यहां Registration/Login पर क्लिक करने पर संबंधित को अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा। इसके बाद उसे उसे एक OTP मिलेगा।
- यह OTP फीड करने के बाद संबंधित को स्लॉटों की सूची मिलेगी जिसमें उसे सेंटर (स्कूल) व टाइम देखना होगा कि कौन सा स्लॉट खाली है। वहां फोटो आईडी आधार कार्ड आदि की जानकारी देने के बाद स्लॉट बुक हो जाएगा।
- संबंधित बच्चा अपने स्कूल में जिस दिन और समय पर स्लॉट बुक करेगा, वहां उसे जाना होगा और वैक्सीन लगा दी जाएगी।
- एक सेंटर पर अधिकतम 250 स्लॉट रखे गए हैं। ऐसी व्यवस्था की गई है कि इनमें से 100 के ऑन स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन हो सकेंगे।
रजिस्ट्रेशन के लिए पेरेंट्स व बच्चे यह रखें ध्यान
- जिन बच्चों का जन्म 2007 में हुआ है वे वैक्सीनेशन के पात्र होंगे। इसमें जन्म तारीख फीड करना आवश्यक नहीं है। केवल वर्ष भरना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि मान्य होगा।
- बच्चों का स्कूल का फोटोयुक्त आईडी भी मान्य होगा।
0 टिप्पणियाँ