Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नया बनेगा इंद्रपुरी स्टेशन:नेहरू पार्क री-डेवलपमेंट का काम 60% पूरा, बाउंड्रीवॉल के साथ परिसर में डामर और सीमेंट रोड का भी निर्माण होगा

 

नेहरू पार्क शहर का सबसे पुराना पार्क माना जाता है। - Dainik Bhaskar
नेहरू पार्क शहर का सबसे पुराना पार्क माना जाता है।

नेहरू पार्क री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का काम 60 प्रतिशत पूरा हो चुका हैै। इसे 2022 में ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही यहां पीपीपी मॉडल पर ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ ऋषव गुप्ता ने बताया कि नेहरू पार्क अब पहले से ज्यादा आकर्षक होगा। बाउंड्रीवॉल बनाने के साथ परिसर में डामर और सीमेंट रोड का भी निर्माण नए सिरे से होगा। इतना ही नहीं, पेवर्स रैलिंग और इलेक्ट्रिक पोल भी लगाए जाएंगे। टू-व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए पार्क में पार्किंग भी होगी। यूटिलिटी ब्लॉक (सुविधाघर) और सिक्योरिटी कैबिन भी बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि नेहरू पार्क शहर का सबसे पुराना पार्क माना जाता है। पार्क में लंबे समय से विकास की जरूरत महसूस हो रही थी। यहां किड्स प्ले एरिया, ड्रिंकिंग वाटर, फाउंटेन और वाटर फाउंटेन बनाने की योजना है। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सैंड आर्ट, मोन्यूमेंट, प्लांटर्स (पेड़-पौधों के आसपास स्ट्रक्चर) भी लगाए जाएंगे। पार्क में ओपन जिम और योगा जोन जैसी नई सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

पीपीपी मॉडल पर चलाई जाएगी ट्रेन
11 एकड़ में फैले नेहरू पार्क को 8 करोड़ में विकसित करने की योजना निगम ने बनाई थी और करीब 2 करोड़ के कार्य भी हो चुके हैं। पिछले साल इसे स्मार्ट सिटी को दिया गया था। यहां रेलवे ट्रैक को नया बनाया जा रहा है। इसके साथ ही जर्जर हो चुके इंद्रपुरी स्टेशन को भी फिर से बनाया जाएगा।

ट्रेन को पीपीपी मॉडल पर चलाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी होगा। ट्रेन का मॉडल ऐसा होगा कि टेंडर लेने वाला खुद ही ट्रेन लाएगा और संचालन भी करेगा। इसके साथ ही कुछ प्रतिशत राशि स्मार्ट सिटी को भी दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ