Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना; तीसरे दिन भी 600 से ज्यादा पॉजिटिव:अब देपालपुर, हातोद, सांवेर में फैला संक्रमण, महू केन्टोनमेंट,आर्मी स्कूल में 8 पॉजिटिव

 

शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले पांच दिनों से भले ही अप्रत्याशित वृद्ध नहीं हुई हो लेकिन लगातार तीसरे दिन भी 600 से ज्यादा पॉजिटिव पाए गए। खास बात कि सोमवार को लसूडिया सहित कुछ हॉट स्पॉट्स क्षेत्रों में मरीजों की संख्या कम जरूर हुई है लेकिन अब संक्रमण का रुख ग्रामीण क्षेत्रों की ओर भी है। तीन दिनों में देपालपुर, हातोद, सांवेर, कम्पेल, खुडैल सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों में 60 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए हुए हैं। महू केन्टोनमेंट एरिया और आर्मी पब्लिक स्कूल में भी 8 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच एक्टिव केस बढ़कर 3182 हो गए हैं।

पांच दिनों से कोरोना का जो ट्रेंेड रहा उसके तहत पहले 512, फिर 584 पॉजिटिव पाए गए। अब तीन दिन से 618, 621 पॉजिटिव पाए गए। इसके पूर्व 3 जनवरी को 137 पॉजिटिव पाए गए और अगले दिन दोगुना से ज्यादा 319 पाए गए थे। बहरहाल, हॉट स्पॉट लसूडिया में तीन दिन से रोज 80 से ज्यादा पॉजिटिव आ रहे थे, अब 71 मिले हैं। इसी प्रकार एरोड्रम में रोज करीब औसतन 35 संक्रमित मिल रहे थे अब 22 मिले हैं। पलासिया में शुक्रवार को 40 मिले थे अब 32 मिले हैं। दूसरी ओर तुकोगंज, विजय नगर, तिलक नगर, अन्नपूर्णा क्षेत्रों में अब मरीज बढ़े हैं।

BSF व IIM में बढ़ी संक्रमितों संख्या

उधर, एरोड्रम क्षेत्र स्थित BSF परिसर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां 6 और पॉजिटिव मिले हैं। इनके सहित यहां अब तक 42 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें दो बच्चे भी हैं। इसी प्रकार IIM में चार और पॉजिटिव मिले हैं। इनके सहित यहां अब तक 13 पॉजिटिव पाए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ