Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल:948 नए मरीज मिले

इंदौर में सोमवार को फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक यहां 948 नए संक्रमित मिले हैँ। इंदौर में सोमवार को कुल 9956 सैंपलों की रिपोर्ट मिली है। यहां इस दिन की संक्रमण दर 10 % के करीब हो गई है।

इंदौर में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 600 से ज्यादा केस आए हैं। डर इससे भी बढ़ गया है कि शहर ही नहीं, अब करीबी गांव भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से ही 60 से ज्यादा केस आए हैं। IIM (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) में भी संक्रमितों के मिलने की संख्या बढ़ रही है।

पिछले तीन दिन में देपालपुर, हातोद, सांवेर, कम्पेल, खुडैल में पॉजिटिव आए हैं। महू कैंटोनमेंट एरिया और आर्मी पब्लिक स्कूल में भी 8 पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टिव केस बढ़कर 3182 हो गए हैं। पांच दिनों से कोरोना का जो ट्रेंड रहा, उसके तहत पहले 512, फिर 584 पॉजिटिव पाए गए। अब तीन दिन से 618, 621 और 645 केस आए। इससे पहले 3 जनवरी को 137 पॉजिटिव पाए गए और अगले दिन दोगुना से ज्यादा 319 पाए गए थे।

हॉटस्पॉट लसूडिया में तीन दिन से रोज 80 से ज्यादा पॉजिटिव आ रहे थे, अब 71 मिले हैं। एरोड्रम में रोज करीब औसतन 35 संक्रमित मिल रहे थे, अब 22 मिले हैं। पलासिया में शुक्रवार को 40 मिले थे, अब 32 मिले हैं। दूसरी ओर, तुकोगंज, विजय नगर, तिलक नगर, अन्नपूर्णा क्षेत्रों में अब मरीज बढ़े हैं।

BSF और IIM में बढ़ी संक्रमितों संख्या
एरोड्रम क्षेत्र स्थित BSF कैम्पस में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां 6 और पॉजिटिव मिले हैं। इनके सहित यहां अब तक 42 पॉजिटिव पाए गए हैं। दो बच्चे भी हैं। IIM में चार और पॉजिटिव मिले हैं। यहां अब तक 13 पॉजिटिव पाए गए हैं।

तारीखकेसएक्टिव केसठीक हुएपॉजिटिविटी रेट
5 जनवरी5121270625.43%
6 जनवरी58417161386.63%
7 जनवरी61822211136.75%
8 जनवरी62126831606.20%
9 जनवरी64531821466.71 %

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ