आज के दर्शन
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना है। मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के साथ ही 33 देवी-देवताओं के मंदिर भी है। रोजाना सैकड़ों भक्त भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचते है। भगवान गणेश का सुबह पंचामृत के साथ अभिषेक किया गया। भगवान को शुद्ध घी और सिंदूर लगाया गया। भगवान को पीले रंग के नए वस्त्र पहनाए गए। भगवान गणेश के साथ ही उनके साथ विराजित रिद्धि-सिद्धि का भी भव्य श्रृंगार किया। भगवान को विभिन्न फूलों से बनी माला पहनाई गई। भगवान के सिंहासन को भी फूलों और गुलाब की पंखुडियों से सजाया। मंदिर के पुजारी पंडित सतपाल महाराज ने बताया कि भगवान गणेश को चांदी के पात्र में कचोरी सहित नमकीन, मिठाई और ड्राई फ्रूट का भोग लगाया गया। चांदी के पात्र के आसपास ध्रुवा की माला की सजावट भी की गई।
0 टिप्पणियाँ