Header Ads Widget

Responsive Advertisement

िववेकानंदजी से प्रेरणा लेकर समाज के लिए आगे आए जूनी कसेरा बाखल िस्थत ब्रह्मलीन मनीष शर्मा उद्यान में पौधारोपण

इंदौर। युवाओं को स्वामी िववेकानंदजी से प्रेरणा लेकर समाज के िलए आगे आना चािहए और उनके द्वारा कही गई बातों का अमल करना चािहए तािक सक्षम और समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना साकार हो।
यह बात जूनी कसेरा बाखल, खजूरी बाजार िस्थत ब्रह्मलीन मनीष शर्मा सार्वजनिक उद्यान में पौधारोपण में आए अतिथियों ने कही। स्वयंसेवी संस्था अहिल्या ओजस्वी की अध्यक्ष मोिनका शर्मा ने कहा कि पर्यावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है और हर घर के एक व्यक्ति को संकल्प लेना चािहए िक वह न केवल पौधे लगाए बल्कि उनके बड़े होने तक अपने बच्चों की तरह उनका पालन-पोषण करें। पत्रकार यशपाल जैन ने कहा िक यह शुभ संयोग है िक आज ही स्वामी िववेकानंद का जन्मदिन है और हमारे पत्रकार साथी मनीषजी शर्मा का भी जन्मदिवस है जो िक हमेशा ही पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करते थे। आज वे हमारे समक्ष नहीं है, लेिकन उनकी यादे और उनके कार्य हमेशा हमे सामािजक कामों के िलए प्रेरित करते रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से पत्रकार दीपक शर्मा, प्रवीण जोशी, धर्मेन्द्र शुक्ला, लोकेन्द्र िसंह थनवार संजय जोशी, राजेन्द्र नागर, आनंद शर्मा, राजेन्द्र जैन, श्रीमती ज्योित नागर, श्रेया शर्मा, श्रीमती संगीत-िवनोद जैन, प्रबल शर्मा, िदव्यांश शर्मा, िववेक मेहता आदि भी मौजूद थे। मनीषजी शर्मा के िचत्र पर माल्यार्पण श्रीमती सीमा-मनीष शर्मा ने िकया व उनके द्वारा इस उद्यान को सींचने पर प्रकाश डाला। यह उद्यान पूर्व में असामािजक तत्वों का अड्डा बन गया था और यहां पर आवारा ढोर बंधने लगे थे। तब मनीष जी ने असामािजक तत्वों से क्षेत्र के लोगों के साथ संघर्ष िकया और बगीचे को खुद ही संवारना शुरू कर िदया। इस कार्य में नगर िनगम का सहयोग भी सराहनीय रहा।
िनगम की टीम ने िनखारा
वार्ड क्रमांक 58 के प्रभारी दरोगा मो. इकबाल, मो. अफजल खान और उनकी टीम के प्रवीण यादव और उनके सहयोगियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत उद्यान को संवारने में जी-जान से मेहनत की है, िजसकी रहवासी और उद्यान में आने वाले लोग सराहना कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें भी सम्मािनत िकया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ