Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इशा फाउंडेशन:सद्गुरु बाइक से 100 दिनों में करेंगे 30 हजार किलोमीटर की यात्रा, 27 देशों में मिट्टी बचाने के लिए चलाएंगे अभियान

ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु मिट्टी बचाओ अभियान चला रहे हैं। वे इस अभियान में 100 दिनों में 27 देशों की यात्रा करेंगे। सद्गुरु बाइक से करीब 30 हजार किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा के दौरान 27 देशों के नेताओं के मिट्टी बचाने के नीतियां बनाने का आग्रह करेंगे।

सद्गुरु 2 सालों से मिट्टी बचाओ अभियान की तैयारी कर रहे हैं। पिछले 8 महीनों से मिट्टी बचाने के लिए दुनियाभर के मंत्रियों और नेताओं से कार्यवाही करने का निवेदन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान को लेकर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। ये अभियान 192 देशों में एक नीति लाने के लिए है।

सद्गुरु ने कहा कि इस अभियान में भारत के बाद उनका अगला पड़ाव अमेरिका है। इसके बाद सद्गुरु कैरेबियाई द्वीपों की यात्रा करेंगे। अपनी 100 दिनों की यात्रा में वे कई सार्वजनिक और निजी मंचों पर जाएंगे और नेताओं से मिट्टी बचाने के लिए नीतियां बनाने का निवदेन करेंगे। मिट्टी को रेत बनने से रोकने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ