Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से मिलने के लिए रुकवाया काफिला , दी होली की बधाई


 भोपाल : शुक्रवार, मार्च 18, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चार इमली स्थित साईं मंदिर के पास अपने काफिले को रुकवाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने वाहन से उतरे। रहवासियों और नागरिकों से मिलकर दी होली की बधाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। होली के पावन पर्व पर सामान्य जन अचानक मुख्यमंत्री को अपने समक्ष पाकर प्रसन्नता से झूम उठे। नागरिकों ने मुख्यमंत्री की सहजताप्रेम और अपनत्व के लिए आभार जताया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ