Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शनिवार भस्म आरती दर्शन:सिर पर रजत त्रिशूल ,भांग ,चन्दन से विशेष श्रंगार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को सुबह हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल जल से स्नान कराने के बाद मंत्रोउच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भांग,सूखे मेवे, सिंदूर से मनमोहक श्रृंगार किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

वस्त्र,मस्तक पर रजत त्रिशुल सिर पर रजत मुकुट धारण किया महाकाल ने। रजत के रुद्राक्ष और गुलाब और गेंदे से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्दालुओ ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ