श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को रामनवमी पर महाकाल का भगवान राम के रूप में श्रृंगार हुआ। मोर पंख, कान में कुण्डल, सिर पर तिलक और राजा के रूप में दर्शन से पहले सुबह हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का जल से स्नान कराने के पश्चात मंत्रोच्चार के साथ दूध, दही, घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।
भांग, चंदन, सूखे मेवे, सिंदूर और रुद्राक्ष से मनमोहक श्रृंगार कर महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। महाकाल ने वस्त्र, मस्तक पर रजत सूर्य और सिर पर रजत मुकुट धारण किया।
रजत के रुद्राक्ष और गुलाब और गेंदे से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
0 टिप्पणियाँ