Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सेल्फ हेल्प:अपने सपने के बीज को विकसित करें

सपने देखें तो उन्हें पूरा करने की स्पष्टता रखें

सपने पूरी स्पष्टता के साथ देखें। अगर आप किसी विशेष घर का सपना देख रहे हैं, तो एक बार नजदीक जाकर अपने सपने के घर को देखें। बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का सपना देखा है, तो उस विद्यालय का भ्रमण करें जहां आपका सपना सच होगा। नया व्यवसाय शुरू करने का सपना है, तो उसका अध्ययन करें। इस तरह आप अपने सपने के बीज को विकसित करते हैं। (ड्रीम बिग)

लोगों की आंखों में आंखें डालकर बात किया करें

जब भी बात करें नजरें मिलाकर बात करें। नजरें मिलाकर बात करने से सामने वाले को यह संदेश जाता है कि आप ईमानदार और सच्चे हैं। आप जो कुछ कह रहे हैं उसमें पूरी तरह यकीन भी करते हैं। आप आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। लोगों की आंखों में आंखें डालकर बात कीजिए। इससे न सिर्फ आप में आत्मविश्वास आएगा बल्कि आप पर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। (लाउडर दैन वर्ड्स)

याद रखें मुश्किलें ही लक्ष्य तक पहुंचाती हैं

लोगों को उनकी सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब वो अपनी सबसे बड़ी असफलता से एक कदम आगे निकल आए। जब इशारा हुआ कि उन्हें हार मान लेनी चाहिए, तब वो अपने लक्ष्य के सबसे करीब थे। आपको विश्वास रखना होगा कि आप जिस मुश्किल का सामना कर रहे हैं वही लक्ष्य तक पहुंचाएगी। जो सफल हैं, वो विपत्तियों को अनुभव मानते हैं। (मेक इट हैपन)

प्रगति के लिए पुरानी आदतें छोड़ नए तरीके खोजें

प्रगति तब तक संभव नहीं जब तक आप असहज ना हो जाएं। आपको अपनी पुरानी आदतों को साफ करना होगा। यही नहीं काम करने के नए तरीके खोजने होंगे। इससे बड़े फायदे होंगे। बेहतर नौकरी मिल सकती है, व्यक्तिगत विकास होता है और आप नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ते हैं। सुपरवाइजर से टीम लीडर के रूप में परिवर्तन रातों रात नहीं होता। इसमें वक्त लगता है। (बेटर दैन बिफोर)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ