Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दुर्गा पूजा:सफलता देने वाला है देवी दुर्गा का नवां स्वरूप सिद्धिदात्री, इनकी पूजा के साथ होगा चैत्र नवरात्रि का समापन

आज (रविवार, 10 अप्रैल) को देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। देवी सिद्धिदात्री भक्तों को सिद्धियां और सफलता देती हैं। ऐसी मान्यता है कि शिव जी ने भी तपस्या से माता सिद्धिदात्री को प्रसन्न किया और उनसे आठ सिद्धियां हासिल की थीं। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी तिथि पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि का समापन होता है।

ये हैं अष्ट सिद्धियां

हनुमान चालीसा में अष्टसिद्धियां का जिक्र आता है। ये अष्टसिद्धियां हैं- अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व। ये सभी सिद्धियां मां सिद्धिदात्री की आराधना से भी प्राप्त की जा सकती हैं। हनुमान जी को भी अष्टसिद्धि और नवनिधि का दाता माना जाता है।

ऐसा है देवी सिद्धिदात्री का स्वरूप

मां सिद्धिदात्री कमल के फूल पर विराजमान हैं। इनका वाहन सिंह है। मां सिद्धिदात्री के चार हाथ हैं। एक दाहिने हाथ गदा और दूसरे हाथ में चक्र है। एक बाएं हाथ में कमल और दूसरे हाथ में शंख है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ