Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हर हाल में हंसी:दुनियाभर के प्रसिद्ध लोगों और विचारकों के विचार जो आपके चेहरे पर भी मुस्कान तैरा देंगे

  • हंसने-हंसाने के लिए फूहड़ होना क़तई ज़रूरी नहीं, इसकी तस्दीक करते हैं ये उद्धरण। दुनिया के सबसे दानिशमंद और कामयाब लोगों ने पूरी गंभीरता से ऐसा कुछ कह दिया है जो आपको लंबे समय तक गुदगुदाएगा और हंसाएगा। इससे सिद्ध होता है कि हास्य किसी भी विषय में, हर परिस्थिति में जन्म ले सकता है।

कुछ नहीं करना बहुत मुश्किल काम है। आपको पता ही नहीं होता कि यह कब पूरा होगा! – लेस्ली नेल्सन

अगर विफलता के ऊपर लिखी गई किताब न बिके, तो उसे सफलता माना जाएगा क्या? – जैरी सीनफेल्ड

हमेशा और कभी नहीं- हमेशा याद रखें इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल आपको कभी नहीं करना है। – माइकल एल.

थकने से पूर्व किए जाने वाले आराम की आदत को आलस्य कहते हैं। – जूल्स रेनार्ड

कभी भी मूर्ख से बहस मत कीजिए। लोगों को आप दोनों में कोई फ़र्क दिखाई नहीं देगा। – अज्ञात

80 वर्ष की उम्र तक आप सबकुछ सीख जाते हैं। बस आपको वह सब याद होना चाहिए। – जॉर्ज बर्न्स

मैं तुम्हें अपने पूरे पेट से प्रेम करता हूं। मुझे दिल कहना चाहिए था, पर मेरा पेट उससे बड़ा है। – अज्ञात

आप जो भी करें उसमें अपना 100 प्रतिशत दें– बशर्ते कि आप रक्तदान न कर रहे हों। – बिल मर्फ़ी​​​​​​​

किसी भी व्यक्ति की इतनी अच्छी याददाश्त नहीं होती कि वह एक सफल झूठा बन जाए। – अब्राहम लिंकन

शरीर का मुख्य काम दिमाग़ को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना होता है। – एडिसन

अपने मुंह को बंद रखने का कोई भी मौक़ा न छोड़ें। – विल रॉजर्स

हमारे यहां हर पता इस लाइन पर ख़त्म होता है- वहां पहुंचकर किसी से भी पूछ लेना। – अज्ञात

स्वास्थ्य सम्बंधी पुस्तकें ध्यान से पढ़ें, एक ग़लत छपाई आपकी जान भी ले सकती है। – मार्क ट्वेन

यदि आप ज़्यादा खुले दिमाग़ वाले बनेंगे, तो आपका दिमाग़ बाहर गिर जाएगा। – लॉरेंस फर्लिनघेेटी

कुछ लोग जीवन में धूप की तरह होते हैं। उनके जाते ही मौसम ख़ुशगवार हो जाता है। – नामालूम

कभी भी दूसरों के रास्ते पर न चलें, जब तक कि आप किसी जंगल में खो न जाएं। – एलेन डीजेनर्स

यदि रात को फ्रिज से निकालकर खाना अच्छी बात नहीं है तो उसमें राेशनी का बल्ब क्यों होता है! – अज्ञात

अगर बेइज़्ज़ती में दूसरे को भी शामिल कर लो तो आधी इज़्ज़त बच जाती है। – हरिशंकर परसाई

कॉमन सेंस परफ्यूम की तरह होता है। जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है वही इसका इस्तेमाल नहीं करते। – अज्ञात

मेरी सलाह से आप विवाह कर लीजिए, अच्छी पत्नी मिल गई तो आप ख़ुश रहेंगे नहीं तो दार्शनिक बन जाएंगे। – सुकरात

कड़ी मेहनत से कभी कोई मरता नहीं, पर रिस्क क्यों लेना! – एडगर बर्गेन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ