इंदौर 6 जुलाई, 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन श्री मनीष सिंह ने निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण तथा निर्विघ्न मतदान के लिये मतदाताओं तथा संबंधित पक्षों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान दलों ने पूरी गंभीरता एवं पूर्ण क्षमता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। मतदान दलों का कार्य सराहनीय है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी पूर्ण समन्वय के साथ निर्वाचन कार्य अथक रूप से किया है। उन्होंने शहर के नागरिकों को भी आभार व्यक्त किया और कहा कि इंदौर जागरूक शहर है यहां के नागरिक भी जागरूक है। उन्होंने अपनी जागरूकता का परिचय दिया है।
0 टिप्पणियाँ