Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:रजत त्रिपुंड, मस्तक पर सूखे मेवे और रजत ओम से महाकाल का श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।

भगवान महाकाल रजत का ओमकार, त्रिपुंड, सूखे मेवे से दिव्य श्रृंगार किया गया। शेषनाग का रजत मुकुट और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला भगवान महाकाल को धारण कराई गई। भगवान महाकाल ने मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किए।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ