Header Ads Widget

Responsive Advertisement

3 जून का राशिफल:कर्क राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है, तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

3 जून, शनिवार को शिव और अमृत नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे मेष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कर्क राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। इनकम का रुका हुआ सोर्स भी शुरू हो सकता है।

सिंह राशि के लोग बड़े प्रोजेक्ट में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। धनु राशि वालों को बिजनेस में बहुत अच्छा ऑर्डर मिल सकता है।

वृष राशि वालों को पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखनी होगी। कन्या राशि के लोग बिजनेस में जरूरी फैसले लेना चाहते हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलने वाली है। कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेंगे। दिन का कुछ समय किसी आध्यात्मिक गतिविधि में व्यतीत करने से आपको बहुत अधिक शांति और सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी कि गलत सलाह आपको भ्रमित भी करेगी। इसलिए कोई किसी की भी बात माने अथवा कोई भी कार्य करने से पहले उसकी सफलता जरूर सुनिश्चित करें। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे संपर्क दायरा विस्तृत होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई भी काम कायदे से करें वरना समस्या हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में अपनी मौजूदगी बनाए रखें और सभी फैसले खुद ही लें। नौकरी में लक्ष्य तय करने में आसानी होगी। अधिकारियों से भी मदद मिलेगी।
लव- विवाहित संबंधों में सूखने स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए संतुलित दिनचर्या रखना जरूरी है। साथ ही जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृष - पॉजिटिव- आज दिन भर व्यस्तता बनी रहने वाली है और मेहनत के उचित परिणाम भी मिलेंगे। अचानक पुराने दोस्त से मिलने से आप खुश होंगे। संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या दूर होगी। वाहन खरीदने हेतु योजनाएं भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इसलिए प्रत्येक कार्य को गंभीरता से अंजाम दें। किसी लालच की वजह से आपके लिए अपमानजनक स्थिति भी पैदा हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। साथ काम करने वालों से अच्छा तालमेल रहेगा। पैसों का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। खानपान संबंधित बिजनेस में सफाई का ध्यान रखें। ऑफिस की कार्य प्रणाली में बदलाव होने से परेशानियां आ सकती हैं।
लव- आपकी किसी समस्या को सुलझाने में पारिवारिक लोगों का आप को पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- जंक फूड अथवा बाहर के खाने से परहेज रखें। मानसिक शांति के लिए व्यायाम और योगा का सहारा अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन - पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय घर परिवार के साथ व्यतीत होगा और सुकून भी बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा आपसी वार्तालाप द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। कहीं निवेश करने की योजना भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- भाग्य भरोसे बने रहना भी ठीक नहीं है, खुद को सक्षम करें। विद्यार्थियों का ध्यान आज व्यर्थ की गतिविधियों में लगा रहेगा। उन्हें अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस होने की जरूरत है। घर की जरूर संबंधी गतिविधियों पर भी फोकस रहे।
व्यवसाय- बिजनेस में थोड़ी दिक्कतें आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां बहुत अच्छी हो जाएंगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में किसी भी तरह के बहस से खुद को दूर रखें।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कोई मनोरंजन यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें। साथ ही सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार ना लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क - पॉजिटिव- आज पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ व्यतीत होगा। आपको अपने मुश्किल समय में नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग और सलाह मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आय का कोई रुका हुआ स्रोत पुनः शुरू होगा।
नेगेटिव- खुद को किसी भी तरह के विवाद से दूर रखें, वरना इस वजह से आपका मानसिक सुकून भी प्रभावित होगा। फिजूलखर्ची से भी बचना जरूरी है। पारिवारिक जनो पर बहुत अधिक अनुशासन बनाकर रखना उन्हें परेशान कर सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी बेहतर बनाएं। इससे काम की रफ्तार बढ़ेगी। नौकरी या बिजनेस के दस्तावेज संभालकर रखें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। तथा परिवार के साथ किसी समारोह आदि में जाने का भी अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- तनाव जैसी स्थितियों से बचना जरूरी है। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है और इस वजह से दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित होगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह - पॉजिटिव- आज पूरा दिन खुशियों से भरपूर और मनोबल बढ़ाने वाला रहेगा। अगर कोई आर्थिक समस्या चल रही है, तो उसे सुलझाने के लिए कुछ रास्ते भी खुलेंगे। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर बेहतर मौके मिलने वाले हैं। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मिलाप से भी खुशी होगी।
नेगेटिव- किसी भी काम पर ज्यादा सोच विचार ना करके तुरंत निर्णय लें, अन्यथा उत्तम परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। अगर मन परेशान हो तो किसी भरोसेमंद मित्र से जरूर साझा करें, इससे कोई हल अवश्य निकलेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनाएं। इससे आपको नई जानकारियां मिलेंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने कागज दूसरे के हाथ में न दें वरना कोई दूसरा व्यक्ति आपके काम का श्रेय ले सकता है।
लव- घर परिवार में ‌संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात होने से मानसिक रूप से बहुत ही रिलैक्स महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द व थकान की स्थिति रहेगी। मां की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या - पॉजिटिव- अति व्यस्तता के बोझ से आज राहत मिलने वाली है। जिससे आप अपने मन मुताबिक गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। संतान की किसी उपलब्धि को देखकर मन में प्रसन्नता रहेगी तथा उसका मनोबल बढ़ाने में आपका विशेष योगदान भी रहेगा।
नेगेटिव- दैनिक क्रियाकलापों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी संतुलन बनाकर रखें। पारिवारिक वाद-विवाद को रोकने का हर संभव प्रयास करना उचित रहेगा। भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस भी होगा। कुछ समय अपने किसी खास मित्र साथ के अथवा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए जैसा चल रहा है, उसी में अपनी ऊर्जा लगाएं। टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया, आर्ट जैसे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति पहले जैसी ही रहेगी और कार्यभार भी बना रहेगा।
लव- विवाहेत्तर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। अपनी पारिवारिक व्यवस्था को उचित रखें। रिश्तेदारों से बातचीत करते रहें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर आदि जैसी समस्या उठ सकती हैं। अपने मनोबल को मजबूत बनाकर रखें। कुछ समय मेडिटेशन, ध्यान आदि जैसी क्रियाओं में लगाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

तुला - पॉजिटिव- मिले-जुले परिणाम वाला दिन रहेगा। आज अपने किसी उद्देश्य को लेकर मेहनत थोड़ी करनी पड़ेगी, लेकिन उसके परिणाम भी बहुत सकारात्मक रहेंगे। युवा वर्ग को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहे।
नेगेटिव- समय का उचित प्रतिबंधन रखें, तो व्यवस्था बनाने में काफी हद तक कामयाब होंगे। भाइयों के साथ किसी प्रकार की मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अतः रिश्तो को कायम रखने के लिए समझदारी व धैर्य रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से विमुख न रहे।
व्यवसाय- बिजनेस में कामकाज के दौरान तनाव मुक्त रहें और शांत होकर अपने कामों को अंजाम दें। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय बहुत अनुकूल है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- परिवार जनों के आपसी तालमेल से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और व्यवहार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी अनुभवी अथवा गुरु तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपने काम को प्रगति पर लेकर जा सकते हैं। अपने हुनर अथवा काबिलियत को सबके समक्ष लाने का उचित समय है। स्त्री वर्ग अपने किसी खास कार्य को संपन्न करने में विशेष रूप से प्रयास करेंगी और सफल भी रहेंगी।
नेगेटिव- बच्चे घर के नियमों का उल्लंघन करने पर पेरेंट्स द्वारा दंडित हो सकते हैं। बार-बार वाहन खराब होने की समस्या होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। इस समय किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा ना करें क्योंकि यह यात्रा निरर्थक और अनुपयोगी साबित होंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में पूंजी निवेश करने जैसी प्लानिंग होगी। इस समय फाइनेंस तथा पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में बहुत फायदा हो सकता है, लेकिन आपसी भरोसा रखने के लिए पारदर्शिता बहुत जरूरी है। ऑफिस में कुछ परेशानियां रह सकती हैं।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। ध्यान रखें कि अमर्यादित प्रेम संबंधों को रखना सीधा मुसीबत को निमंत्रण देना जैसा होगा।
स्वास्थ्य- थकान और अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को पूर्णता संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

धनु - पॉजिटिव- हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखना आपको कई परेशानियों से बचाएगा। आपके लिए आज आप जिस काम को मन में ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सम्मान जनित स्थितियां भी बनेंगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का भी मौका मिलेगा।
नेगेटिव- आपकी कोई प्लानिंग गलत भी हो सकती है, परंतु घबराने की बजाय पुनः प्रयास करना उचित है। किसी के साथ भी वाद-विवाद के दौरान अपना धैर्य ना खोए। तथा शांति बनाकर रखें। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल मिलाप रखना आपको मुश्किल में डाल सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। पार्टनरशिप में मुनाफा देने वाली की स्थितियां रहेंगी, लेकिन सेल-परचेज के कामों को लेकर किसी साथी से बहस हो सकती है। ऑफिस में अकाउंट्स को लेकर पारदर्शिता रखें।
लव- आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान की वजह से आपकी पाचन प्रणाली प्रभावित हो सकती हैं। सकारात्मक बने रहे, तथा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मकर - पॉजिटिव- समय के साथ परिस्थितियां नियंत्रण में आ रही है, इसलिए पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों पर ध्यान दें। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसकी आसानी से हल होने की संभावना है। कोई आध्यात्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- समय को मैनेज रखें, इसलिए अपने काम से ही मतलब रखे तथा दूसरों के साथ ज्यादा विचार-विमर्श ना करें। दिखावे की वजह से फिजूलखर्ची नुकसान दे सकती हैं। परिवार से संबंधित फैसलों में अपना योगदान अवश्य दें।
व्यवसाय- बिजनेस में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े फैसले लेने होंगे। इस समय मार्केटिंग के कामों में ज्यादा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाएं। मेंटेनेंस वाले कामों पर खर्चा बढ़ सकता है। ऑफिस में चल रही राजनीति से परेशानी बढ़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में भी परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं है।
स्वास्थ्य- वंशानुगत संबंधी रोग पुनः उठ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें तथा अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ - पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना, तथा एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। युवाओं को अपने फ्यूचर को लेकर कुछ नए आयाम मिलने वाले हैं। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी।
नेगेटिव- अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। कभी-कभी अधिक सोचने विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। हिसाब-किताब के मामले में कुछ ना कुछ परेशानियां बनी ही रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में कॉम्पिटिशन ज्यादा होने से तनाव रहेगा, लेकिन व्यवस्थित रहने से आप समस्याओं को आसानी से सुलझा लेंगे। लोन या टैक्स संबंधी गतिविधि पूरी हो सकती है। नौकरी में किसी गलती से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- परिवार में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने से आप ऊर्जावान तथा तरोताजा रहेंगे।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और मांसपेशियों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। महिलाओं को इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन - पॉजिटिव- घर के मुद्दों पर आपकी राय अहम रहेगी इसलिए सभी पक्षों पर अपना विचार अवश्य रखें। घर में सुधार करते समय वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए बहुत उचित रहेगा। व्यक्तिगत गतिविधियों में भी अपना पूरा ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- दोस्तों से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आप पर आ सकती है, जिससे आप ठीक से निभा पाने में दिक्कत महसूस करेंगे। बहुत अधिक भावुकता तथा उदारता पर संयम रखें। क्योंकि कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के बीच तालमेल बिठाना एक टास्क रहेगा। दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं काम निपटाने की कोशिश करें। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। नौकरी में स्थायित्व रहेगा टीम वर्क के साथ काम करना अच्छे परिणाम देगा।
लव- घर में शांतिपूर्ण तथा सुकून भरा वातावरण रहेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। गैस, वायु आदि के वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ