Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महापौर भार्गव ने सुनाए देशभक्ति के तराने, झूमे इंदौरी:इंदौर में आगे-आगे नगर निगम की तिरंगा यात्रा, पीछे-पीछे सफाई मशीन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को निगम मुख्यालय से गांधी हॉल तक महापौर पुष्यमित्र भार्ग, आयुक्त हर्षिका सिंह, सभापति मुन्नालाल यादव की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस बीच, महापौर का एक और रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छप्पन दुकान पर एक कार्यक्रम में देशभक्ति के तराने सुनाकर वहां उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

निगम मुख्यालय से गांधी हॉल तक तिरंगा यात्रा

इधर, निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। निगम मुख्यालय से गांधी हॉल तक एक कतार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मार्ग में यातायात बाधित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। यात्रा के पीछे-पीछे सुसज्जित वाहनों में शामिल स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सफाई कार्य किया गया। महापौर भार्गव ने इस अवसर पर कहा कि भारत देश में आजादी के 75 वें अमृत वर्ष के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वोच्च निछावर करने वाले महापुरुषों के बलिदान को याद कर स्वतंत्रता दिवस पर मनाया जा रहा है। जो आजादी हमें मिली है, उसे बचाने के लिए हम सभी को देश के विकास में सदा सहयोग करना हमारा कर्तव्य है।

तिरंगा यात्रा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर व अन्य।
तिरंगा यात्रा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर व अन्य।

असली हीरो हमारे सफाई मित्र

उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान में हम तिरंगा यात्रा निकाली गई है, जिस प्रकार से इंदौर ने स्वच्छता में अपनी पहचान बनाई है, उसके असली हीरो हमारे सफाई मित्र है। इंदौर को देश-विदेश में स्वच्छता की नई पहचान दी है। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इंदौर को यह सम्मान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, जितेन्द्र यादव, नंदकिशोर पहाडिया, राजेश उदावत, अश्विनी शुक्ल, राकेश जैन, पार्षदगण, समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख, निगम अधिकारी- कर्मचारी, बड़ी संख्या में सफाई मित्र व अन्य उपस्थित थे।

मार्ग में तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे।
मार्ग में तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ