Header Ads Widget

Responsive Advertisement

छत्तीसगढ़ में 20 मिनट में चुना गया विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को विधायक दल की बैठक में 20 मिनट में विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक 3 बजे शुरू हुई। भाजपा के पर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी के भाषण के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के लिए विष्णु देव साय के नाम का प्रस्तावित हुआ। इसके बाद विधायक दल ने सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को अपना नेता चुनते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में सुशासन लाएगी : मुंडा

विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, देश की जनता ने जिस तरह मोदी, शाह और माथुर के प्रयासों को मंजिल तक पहुंचाया है, उसके लिए हम छत्तीसगढ़ की जनता के आभारी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठन नेतृत्व में भाजपा ने यह सफलता हासिल की है और यह सुनिश्चित कर दिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चुनाव को नेट टू नेट फाइट बताते हुए कहा, आप लोग तूफान से कश्ती निकालने वाले हैं। आपकी भूमिका पतवार के रूप में रही। भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में सुशासन लाएगी। छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है और इसका विकास हमारी जिम्मेदारी है।

भाजपा की जीत मोदी के प्रति जन विश्वास बढ़ा: साव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, इस बार चुनाव में न सिर्फ हमारी सीटें बढ़ीं, बल्कि वोट प्रतिशत में भी भाजपा ने छलांग लगाई है। इसके लिए हम जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी मनसुख मांडविया, संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन के मार्गदर्शन और प्रयास को हमारा नमन है। उन्होंने कहा, ओम माथुर जहां भी प्रभारी बनकर जाते हैं, भाजपा की जीत तय हो जाती है। उन्होंने याद दिलाया कि माथुर जी ने आते साथ ही कह दिया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। हम सरकार बना रहे हैं। माथुर जी ने जो कहा, वह पत्थर की लकीर साबित हुआ। माथुर जी ने अपना रिकार्ड बरकरार रखा है। छत्तीसगढ़ में यह ऐतिहासिक सफलता प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति जन विश्वास ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति पर मुहर है।

यह जीत छत्तीसगढ़ का मनोबल बढ़ाने वाली है : रमन सिंह

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ का मनोबल बढ़ाने वाली है। इससे कुशासन का, भ्रष्टाचार का, माफिया का, अपराध का, अन्याय का, अत्याचार का, घोटाला राज खत्म हुआ है। बैठक में दिल्ली से आए पर्यक्षक एवं केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम सहित अन्य भाजपा नेता और विधायक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ