Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इस विधानसभा सीट में 2019 के लोकसभा चुनाव से ज्यादा मिले वोट, पार्टी को फायदा ही फायदा

इंदौर। जिले की सभी नौ विधानसभाओं में भाजपा ने जीत दर्ज की, लेकिन इंदौर-2 और सांवेर विधानसभा में 2019 के लोकसभा चुनाव से ज्यादा वोट पार्टी को मिले हैं। मोदी लहर में इंदौर से शंकर लालवानी 5 लाख 47 हजार 754 वोटों से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। सभी विधानसभाओं ने जीत के रिकाॅर्ड कायम किए थे।

लोकसभा 2019 में लालवानी को इंदौर-दो विधानसभा से 1 लाख 2 हजार 683 वोटों की बढ़त मिली थी, लेकिन इस बार रमेश मेंदोला ने 1 लाख 7 हजार 47 वोटों से जीत दर्ज की, जो 4,364 अधिक है। सांवेर में लालवानी 67 हजार 646 वोटों से जीते थे, लेकिन तुलसीराम सिलावट ने 68 हजार 854 वोटों से जीत दर्ज की है, जो 1208 ज्यादा हैं। लोकसभा 2019 और विधानसभा 2023 में इंदौर की आठ सीट (महू विधानसभा इंदौर जिले में आती है, लेकिन धार लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।) पर जीत का आंकड़ा 3,83,025 रहा है। दोनों चुनाव में 1,64,729 वोटों का अंतर हैं। बंपर जीत के बावजूद भाजपा अंतर पाट नहीं पाई।

लोकसभा-विधानसभा में अंतर

देपालपुर

लोकसभा 2019: 55,203
विधानसभा 2023: 13,698

इंदौर-एक

लोकसभा 2019: 1,02,683
विधानसभा 2023: 57,939

इंदौर-दो

लोकसभा 2019: 1,03,021
विधानसभा 2023: 1,07,047

इंदौर-तीन

लोकसभा 2019: 25,402
विधानसभा 2023: 14,757

इंदौर-चार

लोकसभा 2019: 78,142
विधानसभा 2023: 69,837

इंदौर-पांच

लोकसभा 2019: 34,528
विधानसभा 2023: 15,404

राऊ

लोकसभा 2019: 79,931
विधानसभा 2023: 35,489

सांवेर

लोकसभा 2019: 67,646
विधानसभा 2023: 68,854

महू

लोकसभा 2019: करीब 60 हजार (भाजपा)
विधानसभा 2023: 34,392

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ