Header Ads Widget

Responsive Advertisement

खिलाड़ियों को सौगात:नेहरू स्टेडियम; 19 एकड़ जमीन पर नए सिरे से तैयार होगा, 500 करोड़ होंगे खर्च, 18 से ज्यादा खेलों की सुविधा रहेगी

नेहरू स्टेडियम का मॉडल चित्र - Dainik Bhaskar

नेहरू स्टेडियम का मॉडल चित्र

शहर के बीचोबीच 19 एकड़ जमीन पर बने नेहरू स्टेडियम की जगह पीपीपी मॉडल पर नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसे बनाने पर 500 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। इसके पुनर्विकास का काम स्मार्ट सिटी कंपनी को दिया है। अभी यहां 12 तरह की खेल गतिविधियां होती हैं। नए स्टेडियम में 18 से 20 तरह की खेल गतिविधियों को शुरू करने की योजना है। क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल सहित अन्य इनडोर खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए बैठक बुलवाई थी। स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह व टीम ने प्रोजेक्ट्स की डिटेल सभी के साथ साझा की। आचार संहिता के पहले ही नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी थी। इसका प्रारंभिक प्लान तैयार हो चुका है। वर्तमान में खिलाड़ियों को जितनी सुविधाएं मिल रही हैं, उससे ज्यादा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जाएगा। फिलहाल सभी खेलों के खिलाड़ी एक ही मैदान पर प्रैक्टिस करते हैं। अब सभी के लिए अलग-अलग सुविधाएं जुटाई जाएंगी। जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। दो से तीन साल का समय लगना तय है। इस नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आसपास की निगम की जमीन को भी शामिल किया जाएगा। स्विमिंग पूल से लेकर अन्य खेलों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

जल्द तय होगी ठेकेदार कंपनी

  • नए स्टेडियम में दुकानें, फूड कोर्ट भी होंगे। टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
  • पीपीपी मॉडल पर होने से इसे ऑपरेट करने के अधिकार निजी हाथों में जाएंगे। हालांकि नियम-शर्तों को लेकर कुछ तय नहीं हुआ है।
  • वर्ष 1963 में नेहरू स्टेडियम का निर्माण हुआ था। अभी इसकी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। सरकारी आयोजन और निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया यहीं की जाती है।
  • इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा हो चुकी है। वर्ष 2021 तक क्रिकेट मैच यहां खेले गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ