Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नागरिकों को सुशासन देने के लिये अनेक सुविधाएँ

इंदौर नागरिकों को सुशासन देने के लिये राज्य सरकार ने अनेक सुविधाएँ दी हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इन सेवाओं में सीएम हेल्पलाइनमहिला हेल्पलाइनसीएम जनसेवा और दिव्यांग हेल्पलाइन प्रमुख हैं।

*सीएम हेल्पलाइन 181 कॉल सेंटर*

            राज्य सरकार ने नागरिकों के लिये सीएम हेल्पलाइन 181 संचालित की है। कॉल सेंटर के माध्यम से नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारीशिकायत और सुझाव हेतु संपर्क किया जाता है। अब तक सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। जन सामान्य में नागरिकों की समस्या के निराकरण के लिये सीएम हेल्पलाइन 181 काफी लोकप्रिय है।

*महिला हेल्पलाइन*

            महिला उत्पीड़न से बचाव के लिये महिला हेल्पलाइन का संचालन भी किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन के संचालन के लिये सीएम हेल्पलाइन 181 से एकीकरण किया गया है। महिला हेल्पलाइन में महिलाओं से संबंधित अपराधों और समस्याओं में महिला की काउंसलिंग कर तत्काल राहत पहुँचाई जा रही है।

*सीएम जन सेवा*

            सीएम जनसेवा का शुभारंभ प्रदेश में लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था। इसका संचालन भी 181 के माध्यम से किया जा रहा है। सीएम जन सेवा के माध्यम से 7 प्रमुख सेवाएँइनमें स्थानीय निवासी प्रमाण पत्रआय प्रमाण पत्रचालू खसरा की प्रतिलिपिखतौनी की प्रतिलिपिचालू नक्शा की प्रतिलिपिभू-अधिकार पुस्तिका की प्रतिलिपि और स्पेसिमेन कॉपी (खसराखतौनी एवं नक्शा) टोल-फ्री नंबर 181 पर एक कॉल पर SMS/Whatsapp एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।

*दिव्यांग हेल्पलाइन*

            दिव्यांगजनों की समस्याओं के तेजी से निराकरण किये जाने के मकसद से फरवरी 2023 में दिव्यांग हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। यह हेल्पलाइन 181 से ही जुड़ी हुई है। यह सभी सेवाएँ लोक सेवा प्रबंधन द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ