Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दूल्हा बने महाकाल, फूलों से सजाया सेहरा:आज दोपहर में होगी भस्म आरती, पहली बार आम भक्त भी कर सकेंगे दर्शन

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान महाकाल दूल्हा रूप में दर्शन दे रहे हैं। शनिवार सुबह 4 बजे भगवान महाकाल का सवा मन फूलों और सप्त धान का सेहरा सजाया गया है। उन्हें दूल्हे के रूप में श्रृंगारित किया गया है। इससे पहले भगवान महाकाल को सप्त धान का मुखौटा, स्वर्ण त्रिकुंड, कुंडल, चांदी का छत्र और नए वस्त्र धारण कराए गए। सुबह 6 बजे सेहरा आरती हुई। इस दौरान करीब सवा लाख बिल्व पत्र भी अर्पित किए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ