Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में भारत की जीत का जश्न, राजवाड़ा में :पाकिस्तान से जीतते ही लहराया तिरंगा

इंदौर के राजवाड़ा में रविवार देर रात दिवाली जैसा जश्न मना। टी–20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी। जैसे ही भारत की जीत करीब आई, वैसे ही इंदौर के हर कोने से युवा हाथों में तिरंगा लेकर राजवाड़ा की ओर जाते नजर आए। यहां युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और हाथ में तिरंगा लेकर ढोलक पर डांस भी किया। राजवाड़ा क्षेत्र भारत माता की जय से गूंज उठा।

पाकिस्तान की हार और भारत की जीत होने पर राजवाड़ा पर जीत का जश्न मनाने का इंदौरी अंदाज आज भी कायम है। चाहे फिर वह कोई भी स्थिति हो। शनिवार को विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत होने पर शहर में चारों ओर तिरंगे लहराते नजर आए तो राजवाड़ा पर हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे।

हाथों में तिरंगा और जुबान पर भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। राजवाड़ा पर जमकर आतिशबाजी की गई। ढोल-नगाड़ों पर प्रशंसक जमकर झूमते हुए नजर आए। राजवाड़ा का दृश्य ऐसा था मानो शहर दीपावली मना रहा हो। प्रशंसकों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ