Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर की संस्था सृजन का सावन माह में आयोजन:10 यात्राओं में 40 हजार श्रद्धालुओं को कराएंगे ओंकारेश्वर दर्शन, मां नर्मदा को चढ़ाएंगे1101 फीट की चुनरी

संस्था सृजन सावन माह में 10 यात्राओं के जरिए 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को 25 जुलाई से 3 अगस्त तक ओंकारेश्वर ममलेश्वर तीर्थ दर्शन कराएगी। एक पेड़ मां के नाम 51 लाख पौधारोपण अभियान के तहत प्रतिदिन पौधे भी रोपे जाएंगे, वही 25 जुलाई को इंदौर चुनरी यात्रा निकलेगी जिसमें महिलाएं 1101 फीट की चुनरी मां नर्मदा को चढ़ाएंगे। महर्षि महामंडलेश्वर स्वामी उत्तम स्वामी महाराज सहित अन्य साधु-संतों के सान्निध्य में निकलेगी।

चुनरी यात्रा का यह 19वां वर्ष

संस्था अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, महेश दलोत्रा, संयोजक गोविन्द गोयल और महिला संयोजिका तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि शिव आराधना के महीने सावन में शहर के अलग-अलग क्षेत्र से ओंकारेश्वर ममलेश्वर तीर्थ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा। इस श्रावण मास में निकलने वाली यात्रा में 40 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इस एक दिनी यात्रा में महिलाओं को 45 बसों ओर छोटे चार पहिया वाहनों से ओंकारेश्वर ले जाया जाएगा। संस्था सृजन के तत्वावधान में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगा। सन् 2006 से शुरू हुई यात्रा का यह 19वां वर्ष है। मध्य प्रदेश में सबसे पहले प्रारंभ हुई संस्था सृजन की यात्रा है, संस्था से 50 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

कई स्थानों से निकलेगी चुनरी यात्रा

खंडेलवाल ने बताया कि इसमें 25 जुलाई को बड़ा गणपति से चुनरी यात्रा निकलेगी, जिसमें हजारों महिलाएं सुबह 8 बजे 1101 फीट की चुनरी लेकर मां नर्मदा को चढ़ाने निकलेगी। बसों से ओंकारेश्वर रवाना होकर मां को चुनरी चढ़ाएंगे,फिर 26 जुलाई को वृंदावन कॉलोनी,27 जुलाई को नगीन नगर,28 जुलाई को कुशवाह नगर से और 29 जुलाई को सुखदेव नगर से निकलेगी वही 30 जुलाई को मरीमाता चौराहा से, 31 जुलाई को संगम नगर से निकलेगी। 1 अगस्त को मल्हारगंज से और 2 अगस्त को प्रबुद्ध समाज जन यात्रा पर जाएंगे और 3 अगस्त को कार्यकर्ताओं की यात्रा रहेगी। यात्रा प्रतिदिन सुबह 8 बजे निकलेगी और रात को 9 बजे वापस आएगी। रोज महिलाएं नर्मदा मैया का विधि-विधान से पूजन करके प्रति दिन 1101 फीट की चुनरी अर्पित करेगी।

प्रतिदिन पौधे रोपेंगे

कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि 25 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रतिदिन निकलने वाली यात्रा में प्रतिदिन सदस्यों द्वारा पौधे रोपे जाएंगे। इस यात्रा के मुख्य संरक्षक कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा सहित अन्य सम्मिलित होंगे। यात्रा महर्षि महामंडलेश्वर स्वामी उत्तम स्वामी महाराज और अन्य साधु संतों के सान्निध्य में निकलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ