Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इन 6 योगों में करेंगे जलाभिषेक तो जल्द प्रसन्न होंगे महादेव, मंदिर जानें से पहले जरूर देखें शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धी सहित कई योग में आज से सावन माह की शुरुआत हो चुकी। इस बार यह माह 29 दिनों का होगा। इस दौरान भगवान शिव के निमित्त व्रत रखना शुभ फलदायी माना गया है। विशेष बात यह है कि इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हुई है और सोमवार को ही इस माह का समापन होगा। ऐसे में भक्तों को शिव उपासना के लिए पांच सोमवार मिलेंगे।

प्रीति योग

सावन माह की शुरुआत आज प्रीति योग में हुई है। यह शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। प्रीति योग शुभ कार्यों के लिए काफी उत्तम माना गया है।

आयुष्मान योग

आज आयुष्मान योग भी बन रहा है। यह कल यानी मंगलवार तक दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग

हिंदू धर्म में सर्वार्थ सिद्धि योग को श्रेष्ठ माना गया है। इसकी शुरुआत सुबह 5 बजकर 37 मिनट से हो चुकी है। यह योग रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस योग में भगवान शिव का पूजन काफी शुभ माना गया है।

शिव वास योग

शिव महापुराण में शिव वास योग का उल्‍लेख किया गया है। यह योग दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

करण योग

कौलव करण योग दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगा और इसके बाद तैतिल करण योग शुरू हो जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ