Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महिलाओं को उनके अधिकारों और उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम

महिलाओं को उनके अधिकारउनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों और उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए 100 दिन का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 70 के गडरिया मोहल्ले में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

      डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन इंदौर की जिला मिशन समन्वयक डॉ वंचना सिंह परिहार ने बताया कि यह कार्यक्रम मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की समस्त योजनाओं एवं महिलाओं संबंधित कानून एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऊर्जा डेस्कवन स्टॉप सेंटरघरेलू हिंसा से बचावछेड़छाड़ रोकने आदि के संबंध में जानकारी दी गई। स्वधार शक्ति सदनसखी निवास वर्किंग वुमन हॉस्टलवात्सल्य योजनाबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यकतानुसार पंजीयन के लिए भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ