Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जो सफल हैं वो समय को लेकर सतर्क रहते हैं

  • किताबों से जानिए, क्यों बहुमूल्य समय का अधिकतम उपयोग जरूरी है? क्यों लोगों से घिरे रहने ठीक नहीं है?
  • यात्रा के दौरान भी अपना समय नष्ट न करें
    सफल लोग यात्रा करते हुए भी अपने बहुमूल्य समय का अधिकतम उपयोग करते हैं। महात्मा गांधी के बारे में बताया जाता है कि जब वे यात्रा कर रहे होते थे, उस समय अपनी नींद पूरी कर लेते थे ताकि उठने पर तरोताजा रहें। इसी तरह बिल गेट्स ट्रैवल के दौरान फोन पर जरूरी लोगों से बात करते हैं। समय को लेकर सफल लोग सतर्क हैं क्योकि वे जानते हैं कि समय सबसे बलवान है। इसकी हमेशा कद्र करें।

    स्वयं को व्यवस्थित करना इसलिए जरूरी है
    अव्यवस्थित जीवन हमारे लिए अकसर कई मुश्किलें खड़ी कर देता है। कई बार ऐसा होता है कि हम चीजों को सही जगह नहीं रखते और फिर उन्हें खोजने में सब अस्त-व्यस्त कर देते है। अंत में वह चीज किसी ऐसी जगह मिलती है, जहां उसे नहीं रखना चाहिए था। हमें व्यवस्थित जीवन जीना चाहिए। अगर आप व्यवस्थित हैं तो आपका जीवन भी व्यवस्थित होगा और आप मा​नसिक शांति भी अनुभव करेंगे।

    एकांत को मनुष्य का अच्छा दोस्त बताया है
    शोध बताते हैं कि जो लोग अकेले में ज्यादा समय बिताते हैं, वे फिजिकल, मेंटल, इमोशनल स्ट्रेस से काफी हद तक मुक्त रहते हैं। वास्तव में, मनुष्य के शरीर और मन को इस तरह बनाया ही नहीं गया है कि वो लोगों से घिरा रहे। लोगों से घिरे रहने पर एकाग्रता और निर्णय क्षमता पर विपरीत असर पड़ता है। एकांत को मनुष्य का दोस्त बताया गया है, क्योंकि उसमें मनुष्य आत्ममंथन करके अपने में निखार ला सकता है।

    बोलने से कहीं ज्यादा जरूरी है सुनना
    दुनियाभर के एजुकेशन सिस्टम में खूब बोलना सिखाया जाता है, लेकिन उतने ही महत्व के साथ सुनना कहीं नहीं सिखाया जाता। हम सभी के अंदर एक अच्छे लिसनर के गुण होते हैं। लेकिन ये कम ही लोग समझ पाते हैं कि कैसे इस स्किल का उपयोग करें। ज्यादातर लोग तकनीक पर ध्यान देते हैं। अच्छे लिसनर्स नेचरल अंदाज में बातें सुनते हैं। सुनकर वे अपने को परिष्कृत करने की कोशिश करते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ