Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सीएम की समीक्षा:रामराजा लोक में दिखेगी श्रीराम के राजसी और वनवासी दोनों ही जीवन की झलक

सीएम ने प्रदेश में बन रहे धार्मिक लोकों की प्रगति की समीक्षा की - Dainik Bhaskar

सीएम ने प्रदेश में बन रहे धार्मिक लोकों की प्रगति की समीक्षा की

ओरछा में निर्माणाधीन रामराजा लोक में भगवान की राजसी छवि के साथ-साथ वनवासी जीवन की झलक भी नजर आएगी। वनवास के दौरान श्रीराम मौजूदा मप्र में जहां-जहां पहुंचे, उन स्थानों के लोक सांस्कृतिक इतिहास के दर्शन भी श्रद्धालुओं को ओरछा में कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रदेश में निर्माणाधीन और प्रस्तावित धार्मिक-सांस्कृतिक लोक और स्मारकों की प्रगति की समीक्षा की।

सीएम ने इस दौरान ओरछा और चित्रकूट में बन रहे लोकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी लोकों के निर्माण में मंदिर की मूल स्थापत्य कला का ध्यान जरूर रखा जाए। इन धार्मिक लोकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुद के आय के साधन भी तय किए जाएं। सीएम ने सभी लोक में लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था करने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिए हैं। इन शो में मप्र के सांस्कृतिक इतिहास को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए व्यापक रिसर्च करने को कहा है।

14 धार्मिक और 4 सांस्कृतिक लोक का निर्माण

गौरतलब है कि प्रदेश में राज्य सरकार 14 धार्मिक और 4 सांस्कृतिक लोक का निर्माण करा रही है। सागर में संत रविदास लोक, सलकनपुर में देवी लोक, ओरछा में रामराजा लोक, पांढुर्ना में जाम सांवली श्री हनुमान लोक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, इंदौर के महू में परशुराम लोक, नीमच में भादवा माता लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक, खरगोन में देवी अहिल्या, बड़वानी में नांगलवाड़ी लोक शामिल है। दतिया के पीतांबरा, रतनगढ़ माता मंदिर, मैहर के मां शारदा देवी, चंदेरी के मां जोगेश्वरी माता मंदिर, जबलपुर में रानी दुर्गावती स्मारक व अवंतीबाई स्मारक, ग्वालियर में अटल स्मारक, भोपाल में महाराणा प्रताप लोक की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों में ये भी खास...

  • सागर में शोधपीठ और नीमच में आयुर्वेद अस्पताल का भी प्रस्ताव
  • धार्मिक सांस्कृतिक स्मारक के रूप में विकसित हो रहे लोकों को प्राचीन शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य से जोड़ा जाए।
  • सागर के संत रविदास लोक में शोधपीठ और शैक्षणिक संस्था विकसित करें।
  • नीमच के भादवा माता लोक में आयुर्वेदिक अस्पताल और फिजियोथैरैपी सेंटर विकसित किया जाए। क्योंकि यहां श्रद्धालु स्वास्थ्य लाभ की कामना लेकर आते हैं।
  • प्रदेश की धरोहरों, कला, साहित्य और व्यंजनों के प्रचार के लिए दूसरे राज्यों में मेले लगाए जाएं। इससे पर्यटक ज्यादा आएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ