Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भोपाल में जयस नेता महेंद्र कन्नौज ने जॉइन की भाजपा:CM मोहन यादव ने दिलाई सदस्यता, कहा- ठीक समय पर सही निर्णय लिया

मध्यप्रदेश के आदिवासी संगठन जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) के नेता महेंद्र कन्नौज ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। महेंद्र कन्नौज को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान जयस के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा जॉइन की है।

सीएम बोले- सही दिशा में कदम बढ़ाया

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-  हमारा विशेष दिन है। भाजपा संगठन और सरकार मिलकर मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। जनता के हृदय की गहराई तक यह बात पैठ कर रही है। प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई, हम 29 लोकसभा सीटें जीते। महेंद्र कन्नौज जयस के संस्थापक रहे। तमाम संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आपने ठीक समय पर सही निर्णय लेकर सही दिशा में कदम बढ़ाया। सबके हित में निर्णय लेकर हमारे परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। आपके विचारों की अभिव्यक्ति के साथ हर व्यवस्था और सरकार में सहयोगी बनाएंगे।

जयस नेता महेंद्र कन्नौज को भाजपा की सदस्यता दिलाते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा व अन्य नेता।
जयस नेता महेंद्र कन्नौज को भाजपा की सदस्यता दिलाते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा व अन्य नेता।

वीडी शर्मा बोले- मैं सबका स्वागत करता हूं

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- आज एमपी के जनजातीय क्षेत्र के आधार स्तंभ जिन्होंने आदिवासी क्षेत्र में जयस जैसे संगठन को खड़ा करने वाले नौजवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

देश में मोदी जी ने आदिवासी क्षेत्र में जनजातीय भाइयों के लिए जो काम किया, उसी वजह से जयस के युवा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मैं सबका स्वागत करता हूं। भाजपा की मध्यप्रदेश की सरकार ने विकास को गति दी, विकसित मध्य प्रदेश बनाया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ