Header Ads Widget

Responsive Advertisement

संघ में बड़ा बदलाव:कई पदाधिकारियों के दायित्व बदले, रघुवंशी व चौकसे को अहम जिम्मेदारी

पहले इंदौर में संपर्क विभाग की बैठक और उसके बाद झाबुआ में हुई दूसरी अहम बैठक के बाद संघ ने कई पदाधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया है। मालवा प्रांत में हुए इन बड़े बदलावों काे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब तक इंदौर विभाग का दायित्व निभा रहे रूपेश पाल अब प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख हाेंगे।

वहीं शैलेंद्र महाजन के पास अब प्रांत सेवा प्रमुख का दायित्व रहेगा। प्रांत सेवा प्रमुख योगश कुमार अब विद्या भारती में सेवाएं देंगे। सबसे अहम यह है कि रितनेश रघुवंशी अब संघ के इंदौर विभाग के नए कार्यवाह हाेंगे। वे अभी तक सह कार्यवाह की भूमिका निभा रहे थे।

पहले भी संघ में अहम दायित्व देख चुके सागर चौकसे काे इस बार भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे अब इंदौरविभाग के संपर्क प्रमुख का दायित्व देखेंगे। संपर्क प्रमुख का जिम्मा देख रहे रत्नेश दुबे काे विभाग सह सेवा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंदौर विभाग के सह कार्यवाह पवन तिवारी काे अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे प्रांत सह प्रचार प्रमुख की भूमिका में रहेंगे।

दोनों बैठकों में बनी भूमिका, इसलिए हुए बड़े बदलाव
दरअसल, संघ की 1 से 4 अगस्त तक संपर्क विभाग की बड़ी बैठक चली थी। उसके बाद हाल ही में झाबुआ में भी प्रांतीय बैठक हुई थी। उसके बाद से ही माना जा रहा था कि बड़े बदलाव संभव हैं। विभाग, प्रांत व क्षेत्र स्तर पर हाेने वाली इन बैठकों में पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारी पर चर्चा होती है। संघ की इन दोनों बैठकों में जाे भी चर्चाएं हुईं और नए फैसले लिए गए, उन पर अमल करने का जिम्मा अब इन पदाधिकारियों के हाथों में रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ