Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मध्य प्रदेश अकेला राज्य जहां 1% से भी कम बेरोजगार:गोवा में सबसे ज्यादा 8.5% बेरोजगारी; पीरियोडिक लेबर फोर्स का सर्वे

सर्व के मुताबिक, देश में स्वरोजगार वाले 58.4%, नौकरी वाले 21.7% ​और दिहाड़ी वाले 19.8% हैं। - Dainik Bhaskarसर्व के मुताबिक, देश में स्वरोजगार वाले 58.4%, नौकरी वाले 21.7% ​और दिहाड़ी वाले 19.8% हैं।

पीरियोडिक लेबर फोर्स का सर्वे 2023-24 सामने आया है। इसके मुताबिक एक साल अंदर देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में घटी है। यहां बेरोजगारी दर 3.4% है, जो 2022-23 में 6.1% थी।

सर्वे के मुताबिक एक साल में इसमें 2.7% की गिरावट आई है। हरियाणा से ज्यादा गोवा 9.7% के बाद देश में सबसे ज्यादा थी। ये गिरावट देश के किसी भी अन्य राज्य के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

मध्य प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है, जहां बेरोजगारी दर 1% से भी कम (0.9%) है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात (1.1%) और तीसरे पर झारखंड (1.3%) है।

साल 2023-24 में गोवा में बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा 8.5% है। केरल में ये 7.2% है। वहीं, देश की औसत बेरोजगारी दर 3.2% है।

लेबर पार्टिसिपेशन रेट में राज्यों का हाल

  • देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों का लेबर पार्टिसिपेशन रेट राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
  • सिक्किम का लेबर पार्टिसिपेशन रेट यानी राज्य की कुल आबादी में काम करने या काम खोजने वाले लोग सबसे अधिक 60.5% हैं। यहां महिलाओं की हिस्सेदारी 55% और पुरुषों की 65% है।
  • इस लिस्ट में बिहार 29% के साथ सबसे नीचे है। इसके बाद यूपी (33.8%) और झारखंड (34.6%) का नंबर आता है।
  • कुल आबादी में काम करने वालों की संख्या यानी वर्कर पॉपुलेशन रेश्यो देखें तो सिक्किम (58.2%) सबसे ऊपर है। छत्तीसगढ़ (51.3%) दूसरे पर है।
  • लेबर पार्टिसिपेशन रेट के मामले में 11 प्रमुख राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ (52.8%) टॉप पर है।
  • महाराष्ट्र (46%) दूसरे व गुजरात (45.8%) तीसरे नंबर पर है। देश में सभी उम्र के लिए ये 40.3% है। 2022-23 में 39% था।
QuoteImage

देश में स्वरोजगार करने वाले 39% लोग अकेले काम कर रहे हैं। 19.4% अपने परिवार के कारोबार में हाथ बंटाते हैं। इन्हें अलग से कोई वेतन नहीं दिया जाता। कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा 82% स्वरोजगार वाले हैं। 17% दिहाड़ी वाले हैं।

QuoteImage

देश के 11 प्रमुख राज्यों की बात

  • पंजाब में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा 5.5% है, जो पिछले साल 6.1% थी। राजस्थान दूसरे पर है।
  • 6 साल की बेरोजगारी दर देखें तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सबसे कम 0.8% की गिरावट आई। दिल्ली में सबसे ज्यादा 7.6% कमी आई।
  • छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 51% लोग कोई न कोई काम करते हैं। इस सूची में गुजरात (45%) दूसरे और महाराष्ट्र (44.5%) तीसरे नंबर पर।
  • पिछले 6 साल में सबसे ज्यादा 9% बढ़ोतरी गुजरात ने दर्ज की है। मध्य प्रदेश एकमात्र राज्य है, जहां काम करने वालों में 1.4% की गिरावट आई है।

स्वरोजगार, नौकरीपेशा और दिहाड़ी मजदूर

  • कामकाजी आबादी को तीन वर्गों में बांटा गया है। स्वरोजगार, नौकरीपेशा और दिहाड़ी मजदूर। देश में स्वरोजगार वाले सबसे ज्यादा 78% अरुणाचल में हैं।
  • सबसे ज्यादा 72.9% नौकरीपेशा चंडीगढ़ में हैं। दिहाड़ी मजदूरों की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी तमिलनाडु (31%) में है।
  • 11 प्रमुख राज्यों में यूपी में स्वरोजगार वाले सबसे ज्यादा 72.7% हैं।
  • नौकरीपेशा में दिल्ली 56.1% के साथ टॉप पर है।
  • दिहाड़ी मजदूरों में बिहार 23.8% के साथ सबसे ऊपर।
  • देश में स्वरोजगार वाले 58.4%, नौकरी वाले 21.7% ​और दिहाड़ी वाले 19.8% हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ