Header Ads Widget

Responsive Advertisement

साढ़े 12 घंटे चला झिलमिल कारवां:हुकमचंद मिल की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

अनंत चतुर्दशी का चल समारोह 12 घंटे से ज्यादा चला। मंगलवार शाम 6 बजे खजराना गणेश की झांकी से शुरू हुआ यह उत्सव बुधवार सुबह साढ़े 6 बजे समाप्त हुआ। जिला प्रशासन द्वारा गठित झांकी और अखाड़ा निर्णायक समितियों ने श्रेष्ठ झांकी और अखाड़ों का चयन किया। इसमें हुकमचंद मिल की श्रीकृष्ण और इंद्र देव का युद्ध वाली झांकी को पहला स्थान मिला। इसी तरह अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम स्थान मिला।

इन झांकियों को मिले पुरस्कार

  • प्रथम पुरस्कार - हुकमचंद मिल (श्रीकृष्ण और इंद्र देवता का युद्ध) { द्वितीय पुरस्कार- राजकुमार मिल (मोटू-पतलू की जोड़ी) और कल्याण मिल (राष्ट्रीय एकता का संदेश)
  • तृतीय पुरस्कार- मालवा मिल (माखन चोरी)
  • विशेष पुरस्कार - स्वदेशी मिल- (कुंभकरण को जगाने का प्रयास) और होप टेक्सटाइल भंडारी मिल- (पुत्र गणेश को जीवित देख मां पार्वती आनंति हुईं)

अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद एवं छोगालाल उस्ताद व्यायाम शाला को मिला पहला पुरस्कार

  • बंदिश वर्ग : प्रथम - चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला, द्वितीय - हीरालाल उस्ताद व्यायामशाला और महावर कोली समाज व्यायामशाला, तृतीय - सार्वजनिक अहिरवार चैतन्य व्यायामशाला, विशेष - चिमनलाल व्यायाम शाला
  • बल्लम (भाला) वर्ग : प्रथम - छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला, द्वितीय- ब्रजलाल उस्ताद व्यायामशाला शंकरगंज और बिंदा गुरु व्यायामशाला, तृतीय- बाबूसिंह उस्ताद व्यायामशाला, विशेष - गुरु रविदास व्यायामशाला
  • बालक वर्ग : प्रथम - कार्तिक राजपूत (लोधी पंच व्यायामशाला), द्वितीय - आशीष कदम (पवन पुत्र व्यायामशाला तिल्लौर), प्रिंस यादव (गुरुदास व्यायामशाला बड़ा गणपति), तृतीय - सुदर्शन (मुलचंद उस्ताद व्यायामशाला)
  • विशेष - धीरज कौशल (गाजी गुरु व्यायामशाला)
  • बालिका वर्ग : प्रथम - प्रतिष्ठा हार्डिया (एकलव्य व्यायामशाला), द्वितीय - दिशा गाजरिया (महावीर व्यायामशाला इतवारिया बाजाार) तथा जिया यादव (डमरू उस्ताद व्यायामशाला), तृतीय - आयुषी वर्मा (कल्लन गुरु व्यायामशाला),
  • महिला वर्ग विशेष- रामनाथ गुरु शस्त्र कला व्यायामशाला। विशेष- क्रिंजल प्रजापत (गुरु मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ