Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BJP विधायक दल की कार्यकारिणी गठित, धुर्वे उपनेता बने:नरोत्तम की भूमिका में आए विजयवर्गीय, मुख्य सचेतक बनाया गया

फाइल फोटो - Dainik Bhaskarफाइल फोटो

डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के करीब आठ महीने बाद बीजेपी विधायक दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बीजेपी विधायक दल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को विधायक दल का नेता और शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को उपनेता बनाया गया है। नरोत्तम की भूमिका में विजयवर्गीय पिछली शिवराज सरकार के समय में डॉ नरोत्तम मिश्रा संसदीय कार्यमंत्री और विधायक दल के मुख्य सचेतक हुआ करते थे। हालांकि, इस बार नरोत्तम दतिया से इस बार चुनाव हार गए थे। अब नरोत्तम की भूमिका में कैलाश विजयवर्गीय नजर आएंगे। संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय को विधायक दल का मुख्य सचेतक तक बनाया गया है।

रीति-रामेश्वर सचेतक बने सागर विधायक शैलेंद्र जैन विधायक दल का महामंत्री बनाया गया है। सीधी विधायक रीति पाठक और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा को सचेतक बनाया गया है। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक विधायक दल में मंत्री बनाए गए हैं। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

16 विधायक सदस्य बने भाजपा विधायक दल के सदस्यों में गोपाल भार्गव (रहली) जयंत मलैया (दमोह) नागेंद्र सिंह (नागौद) जय सिंह मरावी (जैतपुर) मीना सिंह (मानपुर) डॉक्टर सीता शरण शर्मा (होशंगाबाद) भूपेंद्र सिंह (खुरई) अजय बिश्नोई (पाटन) ओमप्रकाश सकलेचा (जावद) राजेंद्र पांडे (जावरा) दिव्यराज सिंह (सिरमौर) उमाकांत शर्मा (सिरोंज) मंजू दादू (नेपानगर) जगन्नाथ सिंह रघुवंशी (चंदेरी) और अमरीश शर्मा (लहार) को सदस्य बनाया गया है।

सीएम अचानक दिल्ली रवाना हुए मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के अलावा विभागों की समीक्षा करने के बाद शाम को विधायक दल की कार्यकारिणी गठित की गई। शाम को अचानक सीएम का प्रोग्राम बदला और वे दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि, दिल्ली में उनके कार्यक्रम की जानकारी सामने नहीं आई।

कमलनाथ सरकार बनने के बाद नरोत्तम बने थे मुख्य सचेतक 2018 के विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। मार्च 2019 में बीजेपी विधायक दल का गठन किया गया था। तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भाजपा विधायक दल के पदाधिकारियों में विजय शाह को उपनेता और डॉ नरोत्तम मिश्रा मुख्य सचेतक बनाया था। भूपेन्द्र सिंह महामंत्री, विश्वास सारंग और यशपाल सिंह सिसौदिया सचेतक बने थे। विधायक शैलेन्द्र जैन जगदीश देवड़ा विधायक दल के मंत्री बने थे चेतन्य काश्यप को कोषाध्यक्ष बनाया गया था। शिवराजसिंह चौहान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, करण सिंह वर्मा, रामपाल सिंह, मीना सिंह, कमल पटेल, यशोधराराजे सिंधिया, अजय विश्नोई, नीना वर्मा, मनोहर उंटवाल, ओमप्रकाश सखलेचा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ