Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सफल होने का संकल्प ही सबसे अहम होता है - अब्राहम लिंकन

अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे। उन्होंने अमेरिका को गृहयुद्ध के बड़े संकट से पार लगाया। अमेरिका में दास प्रथा के अंत का श्रेय भी उन्हें जाता है।

1. अगर शांति चाहते हैं तो लोकप्रियता से बचें। 2. आपके सफल होने का संकल्प किसी भी अन्य संकल्प से ज्यादा महत्वपूर्ण है। 3. अपने शत्रुओं को नष्ट करने का सबसे अच्छी तरीका है उन्हें मित्र बना लेना। 4. मैं धीमे चलता हूं पर मैं कभी पीछे नहीं लौटता। 5. हर कोई लंबा जीना चाहता है पर बूढ़ा नहीं होना चाहता। ऐसे जीएं कि हमेशा युवा रहें। 6. अगर ऐसा कुछ भी है जो एक इंसान सही तरीके से कर सकता है तो उसे करने दो। उसे मौका दो। 7. आलोचना करने का उसे ही अधिकार है, जिसके पास मदद करने का दिल भी है। 8. ये मेरा अनुभव रहा है कि वो लोग जिनमें कोई अवगुण नहीं होता, उनमें गुण भी कम होते हैं। 9. ज्यादातर लोग उतना ही खुश रहते हैं जितना कि वे अपना मन बना लेते हैं। 10. आप जो भी बनें, उसमें सबसे अच्छा जरूर बनें। 11. आप आज टालमटोल करके कल की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। 12. पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके कदम सही जगह जमे हुए हैं, फिर दृढ़ता से खड़े रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ