Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु करेंगी उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमिपूजन:महाकाल मंदिर दर्शन भी करेगी महामहिम

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 सितंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रपति पहले महाकाल मंदिर में दर्शन करेगी इसके बाद वे उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमिपूजन करने के साथ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को इंदौर आकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीे। इससे पहले महामहिम उज्जैन आएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उज्जैन आने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति है। यहाँ वे श्रीमहाकाल लोक का अवलोकन करते हुए भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेगी। साथ ही राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमि पूजन करेंगी।

इंदौर दीक्षांत समारोह में उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी होंगे। ये सभी उज्जैन भी आएंगे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने श्री महाकाल महालोक से होकर महाकाल मंदिर तक पहुंचने वाले प्रस्तावित मार्ग का अवलोकन किया है। संभव है कि राष्ट्रपति को महाकाल लोक का अवलोकन कराते हुए ई-कार्ट के माध्यम से मंदिर के द्वार क्रमांक 10 की रैंप से होकर शिखर दर्शन वाली छत के नीचे बनाए जाने वाले ग्रीन रूम तक लाया जा सकता है। फिलहाल उनका मिनिट-टू मिनिट कार्यक्रम भी नही आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ