Header Ads Widget

Responsive Advertisement

खुद को कैसे पेश करना है, ध्यान दें

  • किताबों से जानिए, कैसे आपकी छवि का लोगों पर असर होता है? कैसे अलग-अलग लोगों से मिलने से आपके जीवन का आनंद बढ़ जाता है ?

आपकी 'इमेज' बहुत मायने रखती है आप कैसे दिखते हैं और आप कैसा काम करते हैं, इसके बीच अच्छा तालमेल होने से कारोबार में प्रतिस्पर्धी धार मिलती है। जो दिखता है वो मायने रखता है। आपकी छवि का लोगों पर असर होता है। पोशाक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आप जो पद चाहते हैं उसके अनुरूप पोशाक पहनें, उस पद के अनुरूप नहीं, जिस पर आप हैं। 

अपनी पसंद व सुविधा को नजरअंदाज करें जो व्यक्ति जीवन में अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार चलता है, वो कभी कुछ हासिल नहीं कर पाता। यहीं आत्म-अनुशासन की अहमियत है। यदि तय कर लिया है कि आज ये करना है, तो कर डालिए। काम को टालें नहीं। आपके दिमाग में आपके बनाए सभी लक्ष्य बेहद स्पष्ट होने चाहिए। तभी आप दूसरों के भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। 

जीवन में उन्नति चाहते हैं तो असहज हो जाएं प्रगति तब तक संभव नहीं, जब तक आप असहज ना हो जाएं। पुरानी आदतों को साफ करना होगा। काम करने के नए तरीके खोजने होंगे। अधिकतर लोग परिवर्तन का प्रतिरोध करते हैं और यथास्थिति को कायम रखने का रोज नया बहाना खोजते हैं। सुपरवाइजर से टीम लीडर के रूप में परिवर्तन रातों रात नहीं हो जाता, इसमें वक्त लगता है।

काम में सफलता के लिए नए लोगों से मिलना-जुलना जरूरी होता है सफलता के लिए लोगों को समझना जरूरी है। हर तरह के लोगों के बारे में जानें, उनसे सीखें, उनका अध्ययन करें। नए दोस्त बनाएं, नए संगठनों में शामिल हों, अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाएं। अलग-अलग लोगों से मिलने से आपके जीवन का आनंद बढ़ जाता है औैर आपकी सोच भी व्यापक होती है। यह आपके दिमाग के लिए अच्छा भोजन भी है। ऐसे दोस्त बनाइए, जिनके विचार आपसे अलग हों। अपने से विपरीत स्वभाव के लोगों से दोस्ती करें बशर्ते उनकी मानसिकता प्रगतिशील हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ