Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों के लिये आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग इन्दौर द्वारा  राज्‍य पोषित योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय रोपणी फलबाग में आयोजित कराया गयाजिसमें इंदौर जिले के 120 कृषक शामिल हुए।

        कार्यक्रम में उद्यानिकी फसलों की आधुनिक खेती रबी की फसलें एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी विशेष रूप से किसानों को दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र कस्तूरबाग्राम से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डी.के. मिश्रा द्वारा प्याजलहसुन की बुआई से लेकर हार्वेस्टिंग तक किसानों को अच्छी उपज के बारे में बताते हुए लहसुन प्याज में लगने वाली बीमारी से निदान के बारे बताया गया। NHRDF के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ श्री ए.के. मिश्रा द्वारा अनुसंधान से निकली प्याजलहसुन की किस्‍मों को विस्तारपूर्वक बताया गया। ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई से फसलों की उत्पादकता बढ़ानेफसलों में होने वाले रोगों की रोकथाम एवं फसलों के भंडारण के बारे में जानकारी दी गई। श्रीमति निधि पाठक द्वारा कृषकों के उत्पाद को सुखाने एवं सही समय पर विक्रय करने के संबंध में जानकारी दी गई।  इंदौर जिले के प्रगतिशील जैविक कृषक संतोष सोमतिया रवि ठाकुरलाखन गहलोत द्वारा कृषकों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित कर जैविक खेती की विधियां बताई गई।

        उप संचालक उद्यानिकी श्री डी.एस.चौहान द्वारा अंत में आभार प्रकट किया गया। मंच का संचालन श्री मनोज यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इंदौरमहूसांवेरदेपालपुर के समस्त अधिकारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ